नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| बुधवार यानी पांच अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 19 लाख के पार पहुँच गया है|
देश में पिछले 24 घंटों में 52,509 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दरमियान 857 लोगों की मौत हुई है| इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 19,08,255 हो गया है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या 39,795 पर पहुंच चुकी है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटों में 52,509 नए COVID-19 मामले और 857 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 19,08,255 हो गई है, जिसमें 5,86,244 सक्रिय मामले, 12,82,216 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 39,795 मौतें शामिल हैं|