मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Ram Mandir: राममंदिर भूमिपूजन समारोह में बोले CM योगी-इस घड़ी की प्रतीक्षा में हम सबकी कई पीढ़ियां चली गईं

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर शिलापट्ट का अनावरण किया। राम मंदिर का शिलान्यास दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 8 सेकेंड पर किया गया…

Ram Mandir: राममंदिर भूमिपूजन समारोह में बोले CM योगी-इस घड़ी की प्रतीक्षा में हम सबकी कई पीढ़ियां चली गईं
Ram Mandir: राममंदिर भूमिपूजन समारोह में बोले CM योगी-इस घड़ी की प्रतीक्षा में हम सबकी कई पीढ़ियां चली गईं | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर शिलापट्ट का अनावरण किया। राम मंदिर का शिलान्यास दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 8 सेकेंड पर किया गया है|राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। पूजा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे। 





अयोध्या में राममंदिर भूमिपूजन समारोह में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का भगवान श्रीराम की पावन धरा पर 5 शताब्दी की बहुप्रतीक्षित, लंबे संघर्ष और साधना की सिद्धि की स्मृति के अवसर पर भूमि पूजन और कार्य शुभारंभ के अवसर पर 7 पवित्र पुरियों में से एक अवध पुरी में स्वागत करता हूं|




सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, न्यायपालिका और कार्यपालिका की ताकत शांतिपूर्ण ढंग से, लोकतांत्रिक पद्धति से और संविधान सम्मत तरीके से समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है, आदरणीय प्रधानमंत्री ने दुनिया की सभी ताकतों को इस बात का अहसास कराया है| इस घड़ी की प्रतीक्षा में हम सबकी कई पीढ़ियां चली गईं। पूज्य संतों ने अनेक महापुरुषों ने, अनेक वीरांगनाओं ने अपना बलिदान दिया। एक ही तमन्ना लेकर के अपने आंखों के सामने ब्रह्मांड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को हम अपनी आंखों से देख सकें|




योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,हम सब गौरवान्वित है कि अवध पूरी को लेकर करके जो सपना हमने सबने देखा है उस बात का एहसास तीन वर्ष पहले UP की इस अवध पूरी में दीप उत्सव कार्यक्रम के साथ आप सबने महसूस किया होगा| आज उस कार्यक्रम की सिद्धि के रूप में PM मोदी के करकमलों से इस अवसर पर राममंदिर की निर्माण कार्य के भूमिपूजन और कार्यशुभारंभ का यह पवित्र पल हम सब को देखने को मिला है|















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।