मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या में सैनिटाइजेशन, 5 से ज़्यादा लोगों नहीं होगे इकट्ठा

अयोध्या: 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या में सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। इस काम में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस की मदद ली जा रही है। फायर सर्विस के सब इंस्पेक्टर प्रदीप पांड…

राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या में सैनिटाइजेशन, 5 से ज़्यादा लोगों नहीं होगे इकट्ठा
राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या में सैनिटाइजेशन, 5 से ज़्यादा लोगों नहीं होगे इकट्ठा | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या में सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। इस काम में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस की मदद ली जा रही है। फायर सर्विस के सब इंस्पेक्टर प्रदीप पांडे ने बताया-"इस काम में फायर सर्विस की 10-15 गाडियां लगी हैं।"



अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के लिए पूरे नगर को एक अभेद्य दुर्ग में बदलने की तैयारी है। तीन अगस्त को नगर की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। वहीं, सुरक्षा के लिए भारी भरकम फोर्स तैनात की जाएगी।




 आयोध्या के DIG दीपक कुमार ने बताया-"5 अगस्त को होने वाले राममंदिर के भूमिपूजन में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बना कर प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा दी जाएगी। हम लोग सब जगह कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, कोविड प्रोटोकॉल के चलते हम 5 से ज़्यादा लोगों को इकट्ठा होने नहीं देंगे|शहर की दुकानें खुली रहेंगी। बाहर के लोग भूमिपूजन के दिन अयोध्या में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हम लोग 12 जगह पर बैरिकेडिंग लगा रहे हैं|





चार व पांच अगस्त को अयोध्या की सुरक्षा में 3500 पुलिसकर्मी, 40 कंपनी पीएसी, 10 कंपनी आरएएफ, दो डीआईजी व आठ पुलिस अधीक्षक तैनात रहेंगे। सुरक्षा की कमान एडीजी कानून व्यवस्था संभालेंगे।बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण सुरक्षा व्यवस्था में 45 साल से कम उम्र के सुरक्षकर्मी ही तैनात किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी के मद्देनजर अयोध्या हाइवे भी चार-पांच अगस्त को बंद किया जा सकता है।




वहीं, तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तीन अगस्त को अयोध्या का दौरा करेंगे जहां वह व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी रविवार को ही अयोध्या जाने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के ही बाद उन्होंने दौरा स्थगित कर दिया।



पीएम मोदी 5 अगस्त को 11 बजकर 15 मिनट पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे| वह दो घंटे से अधिक समय यहां पर रहेंगे| प्रधानमंत्री दोपहर 2 बजे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे| अयोध्या पहुंचने पर पीएम सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे, इसके बाद पीएम मोदी रामलला का दर्शन करेंगे, जिसके बाद भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा| पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में मंच की व्यवस्था भी फाइनल कर दी गई है| सिर्फ 5 लोग ही मंच पर रहेंगे| पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मंच पर मौजूद रहेंगे|












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।