मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ

अयोध्या/नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (जनवरी 04, 2023) 110वां द…

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या/नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (जनवरी 04, 2023) 110वां दिन है। यात्रा इन दिनों वेस्ट यूपी हैं| इस बीच अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की।



श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि 50 साल का नौजवान अगर 3000 किमी से ज्यादा की लंबी यात्रा कठोर ठंड में कर रहा है तो मैं तो उसकी तारीफ ही करूंगा। इससे पहले  श्री राम जन्मभूमि श्री अयोध्या जी के मुख्य पुजारी आचार्य  श्री सत्येंद्र दास जी महाराज ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दी थी। 



श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे| मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए|



ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है वह कोई भी हो हम उसकी सराहना करेंगे। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।