मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''आंकड़े आए हैं कि उत्तर प्रदेश आज विकास दर में सबसे पीछे हो गया है। कहां उत्तर प्रदेश विकास दर में नंबर-1 हुआ करता था। प्रति व्यक्ति आय नहीं बढ़ पा रही है। सरकार पैसे का क्या कर रही है?|
बता दें, वित्तीय वर्ष 2021-22 में आर्थिक विकास दर के मामले में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान ने डबल डिजिट (11.04 प्रतिशत) की विकास दर हासिल की है। पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश है, जहां की विकास दर 11.43 है। 19 स्थान पर उत्तर प्रदेश है, प्रदेश की विकास दर 4.4 है।
केन्द्र सरकार का वित्त मंत्रालय का सांख्यिकी विभाग देश और राज्यों की विकास दर का आंकड़ा जारी करता है। इस बार देश के 19 राज्यों की विकास दर का आकलन किया गया है|
इस आंकड़े पर अखिलेश यादव ने कहा,'अब क्या उप्र की भाजपा सरकार इस नकारात्मक उपलब्धि का उल्टा होर्डिंग लगवाएगी| यादव ने कहा,'उत्तर प्रदेश आज विकास दर में सबसे पीछे हो गया है। कहां उत्तर प्रदेश विकास दर में नंबर-1 हुआ करता था।