मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अयोध्या: तीन अन्तर्राज्यीय मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, लूट के 8 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद

अयोध्या: अयोध्या पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले एक अंतर राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए आठ मोबाइल समेत एक मोटर साइकिल बरामद की है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने आरो…

अयोध्या: तीन अन्तर्राज्यीय मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, लूट के 8 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद
अयोध्या: तीन अन्तर्राज्यीय मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, लूट के 8 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले एक अंतर राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए आठ मोबाइल समेत एक मोटर साइकिल बरामद की  है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये नगद दिए जाने की घोषणा की है।



नगर कोतवाल सुरेशचंद्र पांडेय ने बताया है कि पकड़े गए तीनों आरोपी फैजाबाद, गोंडा, बस्ती व लखनऊ में योजना बनाकर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बाद में लूट की धनराशि व मोबाइल तीनों आरोपी आपस मेें बांट लेते थे। तीनों आरोपी अपने एक साथी हरिबहादुर की जमानत कराने पंजाब से आए थे। तीनों आरोपियों का एक साथी थाना कुमारगंज से लूट के मामले मे जेल में निरुद्ध है।



कोतवाल ने बताया है कि तीनों आरोपी जय बहादुर चौहान निवासी जुगराजगढ़ थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर, ऋषभ निवासी लिबासपुर थाना बादली दिल्ली व रवि कुमार निवासी लबेदपुर राजापुररानी थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती के रूप में पहचान हुई है। इन आरोपियों की पंजाब पुलिस से भी जानकारी मांगी गई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।