मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण की दो तारीखें तय, समाज के 10 करोड़ परिवारों से किया जाएगा धन संग्रह

अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में हुई। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कामेश्वर चौपाल, नृत्यगोपाल दास, गोविंद दे…

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण की दो तारीखें तय, समाज के 10 करोड़ परिवारों से किया जाएगा धन संग्रह
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण की दो तारीखें तय, समाज के 10 करोड़ परिवारों से किया जाएगा धन संग्रह | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में हुई। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कामेश्वर चौपाल, नृत्यगोपाल दास, गोविंद देव गिरी महाराज और दिनेंद्र दास समेत दूसरे ट्रस्टी सर्किट हाउस में मौजूद रहे|बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के साथ ट्रस्ट के 12 सदस्य मौजूद थे, जबकि तीन सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर थे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सर्किट हाउस से बाहर निकलकर बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।



श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया,''समाज के 10 करोड़ परिवारों से धनसंग्रह करने की चर्चा आज निकली है, इनसे सम्पर्क किया जा???गा। जब धनसंग्रह और बाकी की ड्राइंग पूरी हो जाएंगी, उसके बाद 3 से 3.5 साल में मंदिर के निर्माण का काम पूरा कर दिया जाएगा|हमारा स्पष्ट मत है कि समाज जितना धन देगा उतना धन मंदिर निर्माण में खर्च होगा, आज हम गणित नहीं लगा सकते, धार्मिक कार्यों में ऐसा करना भी नहीं चाहिए, भगवान के काम में पैसे की कमी नहीं आएगी|




लार्सेन एंड ट्यूब्रो कंपनी मिट्टी परीक्षण के लिए नमूने एकत्र कर रहा है। मंदिर की नींव का निर्माण मिट्टी की ताकत के आधार पर 60 मीटर नीचे किया जाएगा। ड्राइंग के आधार पर नींव बिछाने का काम शुरू हो जाएगा| आज यह निर्णय लिया गया कि ईंटें सोमपुरा मार्बल्स ईंटों द्वारा प्रदान की जाएंगी। लार्सेन एंड ट्यूब्रो अपना काम करेंगे और ईंटों से संबंधित काम सोमपुरा मार्बल्स द्वारा किया जाएगा। दोनों मिलकर एक भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे|





राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कामेश्वर चौपाल ने बताया,'आज बैठक में राम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री जी को 2 तिथियों का सुझाव भेजा गया है- 3 अगस्त और 5 अगस्त, इनमें से जो सुविधाजनक लगेगी उस तिथि को शुभारंभ हो जाएगा|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।