मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

घर के झगड़े घर में ही निपटते हैं, बोले CM अशोक गहलोत-महत्वाकांक्षी होना बुरा नही,अतिमहत्वाकांक्षी होकर फाउल खेलने लगो ये अच्छी बात नही

जयपुर: सचिन पायलट के बागी रुख के बाद से उपजे सियायी संकट पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,''जिस प्रकार की स्थिति बनाई गई, बहुत अनफॉर्चुनेट है। घर के झगड़े घर में ही निपटते हैं,ये सदियों से चला आ रहा है।…

घर के झगड़े घर में ही निपटते हैं, बोले CM अशोक गहलोत-महत्वाकांक्षी होना बुरा नही,अतिमहत्वाकांक्षी होकर फाउल खेलने लगो ये अच्छी बात नही
घर के झगड़े घर में ही निपटते हैं, बोले CM अशोक गहलोत-महत्वाकांक्षी होना बुरा नही,अतिमहत्वाकांक्षी होकर फाउल खेलने लगो ये अच्छी बात नही | फ़ोटो: TVL News

जयपुर:  सचिन पायलट के बागी रुख के बाद से उपजे सियायी संकट पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,''जिस प्रकार की स्थिति बनाई गई, बहुत अनफॉर्चुनेट है। घर के झगड़े घर में ही निपटते हैं,ये सदियों से चला आ रहा है। अगर आप विरोधियों के साथ मिलीभगत करके राजनीति करेंगे तो फिर डेमोक्रेसी में क्या बचेगा...? महत्वाकांक्षी होना बुरा नही,अतिमहत्वाकांक्षी होकर फाउल खेलने लगो ये अच्छी बात नही है|




सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,''तो मेरे हिसाब से जो राजनीति चली है कि ये 20-15-12 जो भी हैं कम ज्यादा होते रहते हैं, इनके आधार पर ही जो है 100 का आंकड़ा पार किया हुआ है, सरकार यहां पर बैठी हुई है,उसको गिराकर के आप बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाना चाहते हो तो जनता कभी ऐसे लोगों को माफ़ नहीं करेगी,ये मेरा मानना है।





सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,'' मीडिया से, अखबारों के मालिकों से मैं कहना चाहूंगा कि आपकी हम सबकी जिम्मेदारी है देश को बचाने की। आज जिस प्रकार से देश में मोदीजी, अमित शाहजी के नेतृत्व में सरकार चल रही है,डेमोक्रेसी है, चुनाव जीतकर आए हैं, हमने ससम्मान with humility उनको प्रधानमंत्रीजी के रूप में स्वीकार किया है| पर उनको चाहिए तोड़-फोड़ बंद करें, हॉर्स ट्रेडिंग बंद करें, उनकी थू-थू हो रही है गांव-गांव में, 25 करोड़-35 करोड़ और 10-10 करोड़ एडवांस में, क्या हो रहा है..? ये उनके खुद के लोग बोल रहे हैं। टीवी में आ रहा है, टेप आ रही है, तब भी मीडिया चुप है क्योंकि सरकार से भय है। ये हो रहा है।




सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,भाजपा के स्वयं के नेता कैलाश मेघवाल जो पूर्व मंत्री एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं उन्होंने प्रदेश में सरकार गिराने को लेकर पिछले दो महीने से जो माहौल बना हुआ है, हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है, आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं, उन्होने बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।