मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या में साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने पीटा, बरसाए थप्पड़, गाली-गलौज भी की; दो गिरफ्तार

अयोध्या: अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को रास्ते में रोक कर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। युवक ने छात्रा को बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिए। स्कूली छात्रा के साथ मारपीट…

अयोध्या में साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने पीटा, बरसाए थप्पड़, गाली-गलौज भी की; दो गिरफ्तार
अयोध्या में साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने पीटा, बरसाए थप्पड़, गाली-गलौज भी की; दो गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को रास्ते में रोक कर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। युवक ने छात्रा को बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिए। स्कूली छात्रा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 45 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में देखा व सुना जा सकता है कि युवक के दोस्त उसको रोकते रहे लेकिन वह फिर भी नहीं माना। वह कभी छात्रा के सिर तो कभी गाल पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात करता रहा।  वीडियो वायरल होने के बाद थाना कुमारगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है|



अयोध्या पुलिस ने बताया,'सोशल मीडिया पर एक छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एक नाबालिग समेत दो को गिरफ्तार किया गया है. कुमारगंज थाने में धारा 323, 354, 342 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज|



घटना थाना कुमारगंज क्षेत्रांतर्गत शनिवार सुबह (29 अक्टूबर, 2022) की है। कुमारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी तभी पिठला निवासी सूरज सिंह ने पिठला-अमावाछीटन गांव के पास रास्ते में रोक लिया। और छात्रा को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।साथ ही गाली-गलौज भी की। आरोपी युवक ने उसे धमकाया। कहा, '' तुम मेरा फोन नहीं उठाती हो, नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। मेरी बात नहीं मानी तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा। शादी भी नहीं होने दूंगा और जान से मार दूंगा।''



छात्रा के साथ मारपीट का वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया,'' 29.10.2022 को थाना कुमारगंज क्षेत्रांतर्गत स्कूली छात्रा के साथ मारपीट की घटना से सम्बन्धित वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल धारा 323, 354, 342, पाक्सों अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर एक नाबालिग सहित 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।