मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकटों से हराया

ICC T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है| दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे। सूर्य…

T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकटों से हराया
T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकटों से हराया | फ़ोटो: TVL News

ICC T20 World Cup 2022:  दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है|  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीका के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 59 रन 46 बॉल पर बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव की 40 बॉल में 68 रन की शानदार पारी भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सकी।




 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव (68) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पर्थ स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 134 रनों का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने चार विकेट लिए।  जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया| 



डेविड मिलर ने 46 गेंदों पर 59 रन बनाए और नाबाद रहे। मिलर ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। मार्करम ने 41 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। मार्करम ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।



इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका के तीन मैचों में दो जीत के साथ पांच अंक हैं। वहीं, भारत के तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक हैं। बांग्लादेश की टीम भी चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।