बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों बेबी जॉन फिल्म के वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुई है। 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी यह फिल्म।
इसमें वरुण धवन एक पुलिस वाले के रोल में दिखेंगे, जो एक बेटी के पिता हैं। फिल्म की कहानी बाप-बेटी के ईर्द गिर्द घूमेगी। यह फिल्म रिलीज़ होने में ज्यादा दिन नहीं है तो वरुण ने प्रोमोशन शुरू कर दी है।
वही अब बेबी जॉन के प्रोमोशन के दौरान वरुण ने अपनी असली बेटी को लेकर भी बात किए। हाल ही में बेबी जॉन के प्रोमोशन के दौरान अपनी बेटी को लेकर बात करते हुए वरुण धवन इमोशनल हो गए।
बता दे कुछ महीनों पहले वरुण धवन बेटी के पिता बने थे। वरुण के बेटी का नाम लारा हैं। बेबी जॉन के प्रोमोशन के दौरान वरुण ने बताया कि मेरी बेटी ने आज पहली बार खाना खाया है।
लेकिन फिल्म प्रमोशन के कारण वे उस खास दिन का हिस्सा नहीं बन पाए। इस बात का दुख है। आगे वरुण ने कहा जब मैं पापा बना, मुझे पता भी नहीं था कि ये सब इमोशन होंगे। लोग बोलते हैं कि अभी तो शुरुआत है, जब वो 3 महीने की होगी,
फिर 5 महीने की होगी और जब वो ठोस खाना खाना शुरू करेगी, तो अलग तरह के इमोशन मन में पैदा होंगे।