मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हरित प्राण ट्रस्ट से प्रेरणा लेकर दुनिया भर में बचाए जा सकते है करोड़ों पेड़'

● सरकार और एनजीओ मिलकर रोक सकते है विकास के नाम पर काटे जाने वाले करोड़ों पेड़ो का कटान● जेसीबी जैसे बड़े संयंत्रो के द्वारा एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर रोपे जा सकते है विशालकाय पेड़बागपत : हरित प्र…

हरित प्राण ट्रस्ट से प्रेरणा लेकर दुनिया भर में बचाए जा सकते है करोड़ों पेड़'
हरित प्राण ट्रस्ट से प्रेरणा लेकर दुनिया भर में बचाए जा सकते है करोड़ों पेड़' | फ़ोटो: TVL News

सरकार और एनजीओ मिलकर रोक सकते है विकास के नाम पर काटे जाने वाले करोड़ों पेड़ो का कटान

● जेसीबी जैसे बड़े संयंत्रो के द्वारा एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर रोपे जा सकते है विशालकाय पेड़




बागपत हरित प्राण ट्रस्ट ने एक विशालकाय पेड़ को दोबारा रोपकर उसको नवजीवन प्रदान किया। इसके लिये स्थानीय नागरिकों और वन विभाग ने ट्रस्ट का पूरा सहयोग किया। लोगों ने कहा कि सरकार एनजीओ के साथ कदम से कदम मिलाकर पेड़ों को बचाने के लिये प्रयास करे तो आंधी में गिरने वाले और विकास के नाम पर काटने वाले करोड़ों पेड़ों को बचाया जा सकता है।



एक महीने पहले आयी आँधी में एक पिलखन का विशालकाय पेड़ गिर गया था। स्थानीय निवासियों ने पेड़ को नवजीवन प्रदान करने के लिये पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी संस्था हरित प्राण ट्रस्ट के चैयरमेन डाॅ दिनेश बंसल से सहायता मांगी। पेड़ वन विभाग का था, इसलिये ट्रस्ट ने तुरंत वन विभाग से सम्पर्क किया। 



वन विभाग ने पेड़ को मरा हुआ मानकर कटान में दिखा दिया था। हरित प्राण ट्रस्ट ने वन विभाग को पेड़ में जीवन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पेड़ घायल अवस्था में गिरा पड़ा है, मरा नही है। इसके लिये पेड़ को पानी दिया गया। जब दो चार दिनों में इसमें पत्ते निकल
आये तो वन विभाग ने पेड़ के रेस्क्यू करने की अनुमति प्रदान की। 



एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मद्द से 35 से 40 फुट के पेड़ को दोबारा जमीन में रोपा गया। डीएफओ कल्याण सिंह, वन दरोगा रवि चैधरी, वन विभाग के अन्य कर्मचारियों सहित अनेकों लोग इस घटना के साक्षी बने। लोगों ने कहा कि बागपत की जमीन से हरित प्राण ट्रस्ट की टीम डाॅ दिनेश बंसल, मुकेश चौधरी, महेन्द्र गोयल, सुभाष जैन, राहुल, विकास, राजेन्द्र ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विश्वभर को एक ऐसा संदेश दिया, जिससे हम करोड़ो वृक्षों की रक्षा कर सकते है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।