मुख्य सामग्री पर जाएँ
5 अक्टूबर 2026

कहते हैं कि कुछ डिस्टेंस बना कर रखिए लेकिन सुखद अनुभूति डिस्टेंस बनाकर नहीं गले लगाकर होती है: लखनऊ में बोले राजनाथ

लखनऊ: लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''लोग कहते हैं कि कुछ डिस्टेंस बना कर रखिए लेकिन सुखद अनुभूति डिस्टेंस बनाकर नहीं गले लगाकर होती है| कार्य समिति की…

कहते हैं कि कुछ डिस्टेंस बना कर रखिए लेकिन सुखद अनुभूति डिस्टेंस बनाकर नहीं गले लगाकर होती है: लखनऊ में बोले राजनाथ
कहते हैं कि कुछ डिस्टेंस बना कर रखिए लेकिन सुखद अनुभूति डिस्टेंस बनाकर नहीं गले लगाकर होती है: लखनऊ में बोले राजनाथ — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''लोग कहते हैं कि कुछ डिस्टेंस बना कर रखिए लेकिन सुखद अनुभूति डिस्टेंस बनाकर नहीं गले लगाकर होती है| कार्य समिति की बैठक में शामिल होकर सुखद अनुभूति हो रही है, गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति आज उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर है तो यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है|





रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'लोग कहते हैं कि मैं इतने समय से पार्टी से जुड़ा हूं मेरे साथ न्याय नहीं हो रहा, ऐसा कैसा हो सकता है कि बीजेपी कार्यकर्ता ये कहे, ये पार्टी एक संगठन है यहां देर हो सकती है लेकिन अन्याय नहीं हो सकता, यहां पद भले ही न हासिल हो लेकिन प्रतिष्ठा जरूर हासिल होगी| एक समय हम सब नारा लगाते थे चप्पा-चप्पा भाजपा और आज यह नारा चरिचार्थ हो गया|





उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,''सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय योगी जी के प्रयासों से हर घर पानी पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है |आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित कर आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रतिपादित की है|




 स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,',''किसी भी पार्टी को चलाने के लिए कार्यकर्ता और कार्यालय निर्माण की जरूरत होती है, सत्ता हमारा लक्ष्य नहीं है सत्ता गरीबों मजलूमों की सेवा के लिए है|मोदी सरकार जिन वादों और संकल्पों के साथ सत्ता में आई थी उन सभी वादों को अपने मजबूत इरादों के साथ पूरा कर रही है। देश के विकास और सुशासन के मार्ग पर प्रशस्त है। आम आदमी के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 3 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।