बसपा छोड़ हज़ारों समर्थकों के साथ दीपक यादव रालोद में हुए शामिल, जयंत चौधरी को हल भेंट कर किया सम्मानित
● ढिकौली की महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को हल भेंट कर किया सम्मानित● क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती हैं दीपक यादव की गिनतीबागपत : बसपा को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ऐन व…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बसपा छोड़ हज़ारों समर्थकों के साथ दीपक यादव रालोद में हुए शामिल, जयंत चौधरी को हल भेंट कर किया सम्मानित | फ़ोटो: TVL News
● ढिकौली की महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को हल भेंट कर किया सम्मानित
● क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती हैं दीपक यादव की गिनती
बागपत: बसपा को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ऐन वक्त पर बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के जाने-माने कद्दावर नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने रविवार को बसपा को बाय-बाय कहकर अपने हजारों साथियों के साथ रालोद का दामन थाम लिया।
ढिकौली गांव में किसानों से खचाखच भरी हुई महापंचायत के दौरान उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के समक्ष रालोद में शामिल होने की घोषणा की। दीपक यादव ने मंच स्थल पर जयंत चौधरी को हल भेंट कर उनका सम्मान किया। दीपक यादव बसपा के पूर्व जिला प्रभारी, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी तथा बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश यादव समाज के प्रभारी समेत विभिन्न उच्च पदों पर रह चुके हैं।
हालांकि उनका शुरुआती दौर रालोद में ही रहा है। वह रालोद यूथ के मंडल अध्यक्ष, रालोद यूथ के प्रदेश सचिव तथा रालोद यूथ के प्रदेश अध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं। अब दोबारा उन्होंने रालोद में अपनी आस्था व्यक्त की और रालोद को किसान, मजदूर व व्यापारियों का सच्चा हितैषी बताया। कहा कि वह रालोद की नीतियों व रीतियों का व्यापक प्रचार- प्रसार कर रालोद को और भी अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
विवेक जैन, पत्रकार बागपत
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।