मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर: युवती से बलात्कार के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी की मौत

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में उपने ही गांव की महिला के साथ बलात्कार के आरोप में जेल मे एक अभियुक्त की मृत्यु हो गई। कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में गिरफ्तार बलात्कार के आरोपी की चौबेपुर स्थित अस्था…

कानपुर: युवती से बलात्कार के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी की मौत
कानपुर: युवती से बलात्कार के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी की मौत | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में उपने ही गांव की महिला के साथ बलात्कार के आरोप में जेल मे एक अभियुक्त की मृत्यु हो गई। कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में गिरफ्तार बलात्कार के आरोपी की चौबेपुर स्थित अस्थाई जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कानपुर (देहात) पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया"गांव के लोगों ने अभियुक्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। आज सुबह जेल में उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"



पुलिस के अनुसार सचेंडी इलाके में शुक्रवार को एक युवती खेत से वापस घर आ रही थी| उसी दौरान गांव के ही सुबोध बाजपाई ने नशे की हालत में उसे पकड़ लिया और खींच खेत में ले गया था। जान से मारने की धमकी देते सुबोध ने उसके साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। 

युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो आक्रोशित परिजन सुबोध बाजपाई के घर पहुंच गए लेकिन जब वह घर नहीं मिला ।



इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने गए जहां आरोपी सुबोध बाजपाई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को"गांव के लोगों ने अभियुक्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था| पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया था। अदालत के आदेश पर सुबोध को चौबेपुर अस्थाई जेल भेज दिया गया था,लेकिन आज सुबह सुबोध की मौत हो गई।




SP देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि,'' आरोपी सुबोध को ग्रामीणों ने खेतों से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराते हुए अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था और उसके बाद उसे चौबेपुर अस्थाई जेल आरोपी को भेजा गया था। उसकी मौत किन कारणों से हुई है इसकी जानकारी पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।