बागपत: सिंघावली अहीर इलाके में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव, 10 गिरफ़्तार
बागपत: उत्तर प्रदेश बागपत के थाना सिंघावली अहीर के अंतर्गत गांव डौला में नाली और मकान बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ हैं| 2 लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुची प…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बागपत: सिंघावली अहीर इलाके में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव, 10 गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News
बागपत: उत्तर प्रदेश बागपत के थाना सिंघावली अहीर के अंतर्गत गांव डौला में नाली और मकान बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ हैं| 2 लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुची पुलिस ने मामला दर्ज़ करके 10 लोगों को गिरफ़्तार किया है|
बागपत सीओ अनुज कुमार मिश्र ने बताया कि, ''आज डौला गांव में नाली और मकान बनाने को लेकर एक विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। 2 लोग सामान्य रूप से घायल हैं। मामला दर्ज़ करके 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है|
आज दिनांक 02-07-2021 को बागपत के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डौला में प्रथम पक्ष के इरफान पुत्र मकसूद व दूसरे पक्ष के सनव्वर पुत्र जलालुद्दीन के बीच NHAI द्वारा तोडे गए मकान एवं नाली बनाने को लेकर कहासनी हई। इसके पश्चात दोनों पक्षों में कहासुनी को लेकर इरफान के घर पंचायत की गई। इसी दौरान हुए विवाद में दोनों पक्षों के मध्य मारपीट व पथराव हुआ।
पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 10 आरोपियों 1- इरफान 2-साजिद 3-हारून 4-जाहिद 5-जब्बार 6-गफ्फार 7-सनव्वर 8-महबूब 9-गफ्फार 10साकिर को गिरफ्तार किया गया है, तथा सामान्य रूप से घायल दो व्यक्तियों को उपचार हेतु भेजा गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।