श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार (2 जुलाई) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है| पुलवामा जिले के हंजिन राजपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी मारे गए हैं| ऑपरेशन अभी चल रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलवामा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी मारे गए हैं, ऑपरेशन जारी है| पुलवामा मुठभेड़ में सेना के एक जवान की जान चली गई|
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर निशाज लोन और एक पाकिस्तानी आतंकवादी पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ में कुल 5 आतंकवादी मारे गए हैं|
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलव???मा जिले के राजपोरा इलाके के हंजिन गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था| यहां आतंकियों की मौजदूगी की सूचना के बाद इलाके की घेराबंदी की गई|उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया| सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकवादी मारे गए हैं|
जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि,''आतंकियों के साथ एनकाउंटर लगभग ख़त्म हो गया है। एनकाउंटर में हमारे एक जवान की मृत्यु हुई। पुलिस, सेना और CRPF के जवान घटनास्थल पर कार्यरत है|