मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बागपत :गुर्जर महासभा ने किया अभूतपूर्व सम्मान समारोह का आयोजन, पीसीएस में चयनित महिला प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

बागपत : बागपत में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की टीम ने पीसीएस में चयनित होने वाली महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया, जिसमें विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर…

बागपत :गुर्जर महासभा ने किया अभूतपूर्व सम्मान समारोह का आयोजन, पीसीएस में चयनित महिला प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब
बागपत :गुर्जर महासभा ने किया अभूतपूर्व सम्मान समारोह का आयोजन, पीसीएस में चयनित महिला प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब | फ़ोटो: TVL News

बागपत बागपत में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की टीम ने पीसीएस में चयनित होने वाली महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया, जिसमें विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।




सम्मान समारोह से पहले एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया, जो कि गाजियाबाद से शुरू होकर बागपत के निबाली गांव में समाप्त हुआ। रोड शो में भारती धामा और उनके पिता समाजसेवी संजय डीलर जिस भी गांव से होकर गुजरे गांववासियों ने फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। निबाली पहुॅचने पर सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जानी-मानी हस्तियों ने उनको सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पीसीएस में चयनित होने वाली भारती धामा और कोमल सांगवान को फूलमाला, गुलदस्ता और चादर देकर सम्मानित करने वालो की भीड़ देखते ही बन रही थी। 




सम्मानित करने वालो में बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा, देवेन्द्र प्रमुख घिटौरा, मनुपाल बंसल, सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, डाॅ सीमा यादव, डाॅ शालिनी राकेश, मास्टर सत्तार अहमद, डाॅ राकेश खत्री, सुधीर ठाकुर, कुलदीप भारद्वाज, बागपत ब्लाॅक प्रमुख सुभाष गुर्जर आदि थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय महामंत्री सुबोध गुर्जर, रामपाल प्रधान, जिलाध्यक्ष हरीश गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाकियू प्रताप गुर्जर, जिलाध्यक्ष गुर्जर महासभा करतार पहलवान, संजय डीलर, सचिन भड़ाना, प्रदीप पावला, एडवोकेट रणवीर चौधरी खट्टा प्रहलादपुर, सुमित कमाला, अंकित गुर्जर, अमित कमाला, सुमित कमाला, रिंकू डगरपुर, अमित घिटोरा, राहुल पावला, आकाश भाटी, वंश बंसल, नितिन नम्बरदार, संदीप निरोजपुर, सुनील मेवला, अमित पाबला, हिमांशु गोठरा का विशेष योगदान रहा।




विवेक जैन, पत्रकार बागपत




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।