मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विश्वपटल पर बागपत का नाम रोशन करने वाली सिंगर रेणुका पंवार का हुआ सम्मान

- दुनियाभर में यू-टयूब पर 100 करोड़ से भी अधिक लोगों द्वारा देखा गया रेणुका पंवार का बावन गज का दामन सांग- 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ ये गाना 8 महीनों से वैवाहिक कार्यक्रमों, पार्टियों आदि की पहली पस…

विश्वपटल पर बागपत का नाम रोशन करने वाली सिंगर रेणुका पंवार का हुआ सम्मान
विश्वपटल पर बागपत का नाम रोशन करने वाली सिंगर रेणुका पंवार का हुआ सम्मान | फ़ोटो: TVL News

- दुनियाभर में यू-टयूब पर 100 करोड़ से भी अधिक लोगों द्वारा देखा गया रेणुका पंवार का बावन गज का दामन सांग

- 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ ये गाना 8 महीनों से वैवाहिक कार्यक्रमों, पार्टियों आदि की पहली पसंद बना हुआ है




बागपत: हिन्दुस्तान ही नही विश्वभर के कई देशों में अपने गानों से करोड़ों लोगों के दिलो पर राज करने वाली जनपद बागपत की सिंगर रेणुका पंवार के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। उनके एक सान्ग बावन गज का दामन को दुनिया भर में 100 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया। 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुए इस गाने का बहुत ही कम समय में यू-टयूब पर 100 करोड़ लोगों द्वारा देखा जाना अपने आप में एक बड़ा रिकार्ड है। यह गाना रिलीज होने के बाद से ही देश-विदेश के वैवाहिक कार्यक्रमों, पाटिर्यो आदि की पहली पसंद बना हुआ है। 



सैंकड़ो गाने गा चुकी खेकड़ा निवासी रेणुका पंवार की सुरीली आवाज के गाने यू-टयूब पर आसानी से करोड़ो व्यूज प्राप्त कर लेते है, लेकिन इस बार इनके इस गाने ने दुनियाभर में धूम मचा दी है। उनकी इस उपलब्धि पर खेकड़ा के लोगों ने अमरपाल मेम्बर के देव वाटिका फार्म हाउस पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हर किसी ने बेहतरीन गीत गाने वाली रेणुका पंवार की विलक्षण प्रतिभा की सराहना की और उन्हें इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिये आशीर्वाद दिया। 



रेणुका पंवार को ट्राफी, गुलदस्ते व अन्य उपहार भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी मनोज धामा के द्वारा किया गया और कार्यक्रम का संचालन अर्वाचीन इण्टर काॅलेज के चेयरमैन उमेश शर्मा द्वारा किया गया।



इस अवसर पर रेणुका पंवार के पिताजी विरेन्द्र सिंह, माताजी संतोष देवी, उनके भाई विक्की पंवार और सागर पंवार, बहन वर्षा पंवार, भतीजा लड़डू, सोनू चौहान, अमरपाल मेम्बर, लीलू, संजीव कुमार, शोभाराम, जितेन्द्र धामा खाप चौधरी, दीपक शर्मा, अनुज कौशिक, आयुश जैन, नितिन सिंगल, जयप्रकाश धामा, अजय शर्मा, जिया शर्मा आदि सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।




विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।