मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फादर्स डे पर पिता के साथ बिताये समय - रीता मलिक

- यह दिन बच्चों को पिता के प्रति अपना प्यार और देखभाल दिखाने का अवसर प्रदान करता है- पिता अपनी खुशियों का बलिदान देकर अपने बच्चों और परिवार की खुशियों का ध्यान रखते हैबागपत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस…

फादर्स डे पर पिता के साथ बिताये समय - रीता मलिक
फादर्स डे पर पिता के साथ बिताये समय - रीता मलिक | फ़ोटो: TVL News

-  यह दिन बच्चों को पिता के प्रति अपना प्यार और देखभाल दिखाने का अवसर प्रदान करता है

- पिता अपनी खुशियों का बलिदान देकर अपने बच्चों और परिवार की खुशियों का ध्यान रखते है



बागपत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बार 20 जून को फादर्स-डे मनाया जायेगा। हर वर्ष जून महीने के तीसरे रविवार को यह दिवस मनाया जाता है। जनपद बागपत के वार्ड नम्बर 7 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और प्रसिद्ध समाजसेविका रीता मलिक धर्मपत्नी जितेन्द्र मलिक बताती है कि यह दिन पिता के लिये सबसे बड़े सम्मान के दिन के रूप में जाना जाता है। 



पिता अपनी खुशियों का बलिदान देकर अपने बच्चों और परिवार की खुशियों का ध्यान रखते है। पिता अपने परिवार के लिए रोज कार्य करते है। वह जो भी कमाते है उसे परिवार के सुख के लिये लगा देते है। वे ये कभी नही दर्शाते है कि अपने बच्चों के लिये पूरा दिन क्या-क्या परेशानियां झेलते है। 



एक परिवार में जितनी महत्वपूर्ण माता होती है उतने ही महत्वूपर्ण पिता भी होते है। माता का प्यार सभी को दिखायी देता है, लेकिन पिता का प्यार दिखायी नही देता जबकि वह बच्चों को माता से भी ज्यादा प्यार करते है। कहा कि परिवार के प्रति पिता के प्रेम को शब्दों में बयां नही किया जा सकता। पिता के प्यार की कोई सीमा नही होती। 



कहते है बेटियां अपने पिता के बहुत करीब होती है। पिता के लिए उसकी बेटी हमेशा एक राजकुमारी होती है। यह दिन बच्चों को पिता के प्रति अपना प्यार और देखभाल दिखाने का अवसर प्रदान करता है। 



उन्होने सभी से आग्रह किया वे अपने माता-पिता का पूरा सम्मान करें। उनके साथ फादर्स डे या मदर्स डे पर ही नही जब भी समय मिले कुछ समय जरूर बिताये। सभी का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है हर किसी को दुकान पर जाना है, नौकरी पर जाना है और यह परिवार के जीवनयापन के लिए जरूरी भी है। इस सबके बावजूद अपने माता-पिता के लिये हम एक दिन का अवकाश तो ले ही सकते है।







विवेक जैन, पत्रकार बागपत



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।