मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बागपत : भगोट गांव में हुए दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

बागपत : भगोट गांव में बुधवार को विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया, इसमें यूपी, हरियाणा व दिल्ली के अनेक नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर बागपत के विधायक योगेश धामा मु…

बागपत : भगोट गांव में हुए दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
बागपत : भगोट गांव में हुए दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम | फ़ोटो: TVL News

बागपत भगोट गांव में बुधवार को विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया, इसमें यूपी, हरियाणा व दिल्ली के अनेक नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर बागपत के विधायक योगेश धामा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। 



इस मौके पर योगेश धामा ने कहा कि क्षेत्र में लीलू प्रमुख ने अखाड़ा खोलकर युवाओं को नई सोच की प्रेरणा दी है। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने कहा कि युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। 




सिंटू पहलवान डगरपुर व आशिफ जल्लाबाद के बीच 51 हजार रुपये की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर रही। सुमित पहलवान खरखड़ी व सिंटू पहलवान एमपी के बीच 51 हजार रुपये की कुश्ती हुई, इसमें सुमित पहलवान ने अपनी जीत दर्ज कराई। राहुल पहलवान भगोट व सरनजीत पहलवान कनारसी के बीच 31 हजार रुपये की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर रही। 




मिन्तम पहलवान गोठरा व कालू पहलवान चिढेडा के बीच 21 हजार रुपये की कुश्ती हुई, इसमें मिन्तम पहलवान विजयी रहे। काले पहलवान भगोट व विक्की रेलवे के बीच 11 हजार रुपये की कुश्ती हुई जो बराबरी पर रही। प्रदीप पहलवान भगोट व मोनू पहलवान राजस्थान के बीच 11 हजार रुपये की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर रही। कलवा पहलवान जमालपुर व मोहित पहलवान चुलकाना के बीच 11 हजार रुपये की कुश्ती हुई जो बराबरी पर रही। 




आकाश पहलवान डगरपुर व मोहित पहलवान नलगड़ा के बीच 51 सो रुपये की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर रही। विन्नी पहलवान डगरपुर व मोहित पहलवान जोली के बीच 31 सो रुपये की कुश्ती हुई, इसमें विन्नी पहलवान विजयी रहे। ललित पहलवान गोठरा व आशीष पहलवान आकी के बीच 21 सो रुपये की कुश्ती हुई, इसमें ललित पहलवान विजयी रहे। इस मौके पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, संदीप पहलवान निठोरा, लीलू प्रमुख, काशी प्रधान आदि उपस्थित रहे।





विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।