मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बागपत में युवक ने सांप को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR, सांप के शव का कराया गया पोस्टमार्टम

बागपत: बागपत की छपरौली पुलिस ने सांप को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवक ने सांप को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद मामले में छपरौली थाने में आरोपी के…

बागपत में युवक ने सांप को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR, सांप के शव का कराया गया पोस्टमार्टम
बागपत में युवक ने सांप को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR, सांप के शव का कराया गया पोस्टमार्टम | फ़ोटो: TVL News

बागपत: बागपत की छपरौली पुलिस ने सांप को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवक ने सांप को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद मामले में छपरौली थाने में आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मारे गए सांप का पोस्टमॉर्टम कराया है। सांप के हत्या के आरोपी की तलाश की जा रही है।



यह मामला जनवरी 08, 2023 की छपरौली के शबका गांव का है| रविवार को गांव के ही राम शरण के घर में एक 12 फीट लंबा सांप निकला। शोर होने पर मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच, एक युवक ने सांप को पीट-पीटकर मार डाला। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक मरे हुए सांप को डंडे पर उठाकर ले जा रहा है। कुछ लोग उसके पीछे-पीछे चल रहे हैं।



 मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस के साथ वन विभाग की टीम गांव पहुंचीं। सांप के शव का पता लगाया गया। काफी मशक्क्त के बाद शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है| उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है|



वन विभाग के SDO आनंद पुष्कर ने बताया कि,''  ग्राम शबका में हमें 8 जनवरी 2023 को एक सांप को मारने की सूचना मिली। मामले में विभाग द्वारा जांच की गई। जांच में हमें एक मृत सांप मिला है। सांप का पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली गई है। जांच जारी है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।