नई दिल्ली: Golden Globes 2023 में RRR के "नाटू नाटू" ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता| एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने 2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है|
RRR के ‘नाटू नाटू’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसको आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने दी है|
कीरावानी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए राजामौली का शुक्रिया अदा किया |उन्होंने अभिनेता एनटी रामाराव जूनियर और राम चरण का गाने में पूरे जोश के साथ नृत्य करने के लिए उनका भी शुक्रिया अदा किया|
'नाटू नाटू' गाना द्वारा में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीते जाने पर RRR फिल्म के प्रोड्यूसर डी. वी. वी. दानय्या ने कहा,''पूरी फिल्म के लोगों ने बहुत मेहनत की है। गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई है। मुझे फिल्म RRR का निर्माता होने पर गर्व है|
नाटू-नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर गीतकार चंद्रबोस ने कहा,'मैं RRR के लिए एक गाना लिखने का मौका देने के लिए एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी को धन्यवाद देता हूं। मैंने आधे दिन में 90% गाना और बाकी का 10% गाना पूरा करने में 1.7 साल लिए। मेरी कोशिश और मेहनत रंग लाई|
गोल्डन ग्लोब्स 2023 में RRR फिल्म के "नाटू नाटू" के सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीतने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,''फिल्म RRR को जिस तरह से सम्मान मिला है मैं अपनी और भारतीयों की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं। विश्व में ये करके दिखाना अपने आप बहुत बड़ी उपलब्धि है|
आरआरआर भारतीय क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी है| फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं| यह फिल्म 1920 के दशक के समय पर आधारित है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था| फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी थे|