मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दामाद ने ससुराल में लगाई आग: पत्नी को विदा करने से किया इंकार तो युवक ने फूंक दिया घर, पुलिस ने दर्ज किया केस

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में पत्नी को विदा कराने गए युवक ने ससुराल में जमकर तांडव मचाया। जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के खुसलीपुरवा गांव में युवक भूपेंद्र शुक्ला उ…

दामाद ने ससुराल में लगाई आग: पत्नी को विदा करने से किया इंकार तो युवक ने फूंक दिया घर, पुलिस ने दर्ज किया केस
दामाद ने ससुराल में लगाई आग: पत्नी को विदा करने से किया इंकार तो युवक ने फूंक दिया घर, पुलिस ने दर्ज किया केस | फ़ोटो: TVL News

बहराइच:  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में पत्नी को विदा कराने गए युवक ने ससुराल में जमकर तांडव मचाया। जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के खुसलीपुरवा गांव में युवक भूपेंद्र शुक्ला उर्फ चम??? पत्नी की विदाई कराने गया। परिवार के लोगों ने विदाई करने से इंकार कर दिया। पत्नी को विदा करने से इंकार करने पर युवक ने मकान में आग लगा दी। घर में सो रहे परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई।



आग लगने से पूरा फूस का घर जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की है।ससुर ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कर पुलिस से आरोपी भूपेंद्र शुक्ला उर्फ चमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


https://www.thevirallines.net/who-is-yogi-adityanath-who-controls-the-energy-of-women-smt-priyanka-gandhi-vadra


जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम रेहुआ मंसूर ग्राम पंचायत के मजरा खुसलीपुरवा गांव निवासी बंशीधर ने अपनी बेटी की शादी भूपेंद्र शुक्ला उर्फ चमन के साथ की थी। उसने थाने में तहरीर देकर कहा है कि दामाद बेटी की विदाई के लिए सोमवार को आया था। हमलोगों ने बेटी की विदाई नहीं की । इससे दामाद नाराज हो गया।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-slams-bjp-and-media-on-congress-candidate-from-hastinapur-actress-archana-gautam


पहले तो उसने हमे धमकी दी। बाद में मंगलवार तड़के सुबह चार बजे भूपेंद्र शुक्ला उर्फ चमन ने फूस के मकान में आग लगा दी। जिससे पूरा मकान जल गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। थानाध्यक्ष राम गांव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।