VIDEO: रायबरेली में 2 महिला सिपाहियों में जमकर मारपीट, बीच सड़क पर भिड़ीं दोनों; मूकदर्शक बनी रही पुलिस
रायबरेली: रायबरेली जिले में महिला सिपाहियों ने जमकर की मारपीट। रायबरेली जिले में सोमवार की शाम 2 महिला सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो कैमरे में हुआ कैद| मामला रायबरेली जिले के शहर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
VIDEO: रायबरेली में 2 महिला सिपाहियों में जमकर मारपीट, बीच सड़क पर भिड़ीं दोनों; मूकदर्शक बनी रही पुलिस | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: रायबरेली जिले में महिला सिपाहियों ने जमकर की मारपीट। रायबरेली जिले में सोमवार की शाम 2 महिला सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो कैमरे में हुआ कैद| मामला रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड के पास की । जेल रोड पर सोमवार की शाम 2 महिला सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
दोनों महिला सिपाही एक-दूसरे की जमकर पिटाई कर रही थीं। एक ने वर्दी पहन रखी थी तो दूसरी सादे ड्रेस में थी। मारपीट करने के बाद दोनों घर चली गईं। मारपीट का वीडियो सामने आया है।
बता दें कि दोनों की तैनाती भदोखर थाने में है। दोनों खिलाड़ी हैं और शाम को प्रैक्टिस के लिए एक साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम जाया करती हैं। सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने के दौरान रास्ते में दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सड़क पर ही दोनों हाथापाई करने लगीं। दोनों को मारपीट करता देख आसपास भीड़ जमा हो गई।
इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों तब भी मारपीट करती रहीं। मामले को लेकर सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि महिला सिपाहियों में झगड़े की जानकारी मिली है। दोनों को इस तरह सड़क पर लड़ाई नहीं करनी चाहिए थी। मारपीट का वीडियो भी देखा गया है। जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।