मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नम्बर कम आने के डर से घर से भागा किशोर: सूचना मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस, लिखा मुकदमा

●शनिवार को स्कूल में थी पेरेंट्स टीचर मीटिंग●सूचना मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस, लिखा मुकदमा●सभी सीसीटीवी कैमरों को जाकर खंगाला ●पढ़ाई के प्रेशर और डाट के डर से सहमा मासूमकानपुर: पढ़ाई का प्रेशर बच्चों…

नम्बर कम आने के डर से घर से भागा किशोर: सूचना मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस, लिखा मुकदमा
नम्बर कम आने के डर से घर से भागा किशोर: सूचना मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस, लिखा मुकदमा | फ़ोटो: TVL News

●शनिवार को स्कूल में थी पेरेंट्स टीचर मीटिंग

●सूचना मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस, लिखा मुकदमा

●सभी सीसीटीवी कैमरों को जाकर खंगाला 

●पढ़ाई के प्रेशर और डाट के डर से सहमा मासूम



कानपुर:  पढ़ाई का प्रेशर बच्चों पर किस कदर हावी है इसका उदाहरण शनिवार को थाना बर्रा क्षेत्र में देखने को मिला। टेस्ट में नम्बर कम आने और घर में डाट पड़ने के डर से एक 12 साल का मासूम कूड़ा फेंकने के बहाने घर से भाग गया। घबराए परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एक्टिव हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके खोजबीन शुरू कर दी और थोड़ी देर में ही बच्चे को ढूंढ निकाला।



घटनाक्रम के मुताबिक आशुतोष यादव उम्र 12 वर्ष पुत्र रामबहादुर यादव निवासी आई 354 विश्वबैंक बर्रा कानपुर नगर के घर से कूड़ा डालने के लिए जाने तथा वापस घर नही आने पर उसकी मां श्रीमती सोमवती पत्नी रामबहादुर नि0- आई 354 विश्वबैंक बर्रा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बर्रा पुलिस ने मु0अ0सं0 505/22 धारा 363 भादवि पंजीकृत करके खोजबीन शुरु कर दी। 



पुलिस ने क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल डाला। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे को 10 घन्टे के अंदर खोज निकाला।पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज व खंगाले और मयंक चौराहे से बच्चे को बरामद कर लिया। 



पूछताछ करने पर अपहृत आशुतोष यादव द्वारा बताया गया कि परीक्षा में कम अंक पाने के कारण मै घर से चला गया था। आज स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग थी। पेरेंट्स और ट्यूशन टीचर ने कहा था नम्बर कम आए तो ठीक नहीं होगा। मै काफी डर गया था। बच्चे को पुलिस टीम ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा, एसआई कमलेश राय, एस आई पवन कुमार मिश्रा, एस आई अनलेश सिंह, एस आई अमरदीप शामिल रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।