मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हरियाणा: बल्लभगढ़ में लड़की को सरेआम जबरदस्ती खींचकर की गाड़ी में बिठाने की कोशिश, इनकार करने पर गोली मार की हत्या

बल्लभगढ़: हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई| बल्लभगढ़ में कल(सोमवार) दिनदहाड़े एक आदमी ने एक लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है|मृतका के…

हरियाणा: बल्लभगढ़ में लड़की को सरेआम जबरदस्ती खींचकर की गाड़ी में बिठाने की कोशिश, इनकार करने पर गोली मार की हत्या
हरियाणा: बल्लभगढ़ में लड़की को सरेआम जबरदस्ती खींचकर की गाड़ी में बिठाने की कोशिश, इनकार करने पर गोली मार की हत्या | फ़ोटो: TVL News

बल्लभगढ़: हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई| बल्लभगढ़ में कल(सोमवार) दिनदहाड़े एक आदमी ने एक लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है|




मृतका के पिता ने बताया, "मेरी बेटी कॉलेज फाइनल ईयर के पेपर देकर आ रही थी कि तभी कुछ लोग उसे जबरदस्ती खींचकर गाड़ी में बिठाने की कोशिश करने लगे। जब वो नहीं बैठी तो उसे गोली मार दी।"




लड़की बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में एग्जाम देने आई थी| जब यह एग्जाम देने के बाद बाहर निकली तो कार पर सवार एक युवक ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की| लड़की ने कार में बैठने से इनकार किया तो उसे गोली मारकर फरार हो गए| फिलहाल,''अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है|




बल्लभगढ़ में कल एक लड़की की गोली मारकर हत्या करने के मामले पर पुलिस ने बताया, "निकिता तोमर नाम की लड़की थी जो पेपर देने आई थी। तौसीफ नाम का लड़का जो उसकी जान पहचान का था उससे बातें करने लगा और पता नहीं किसी बात पर गोली मार दी। मामला अभी स्पष्ट नहीं है।"



फरीदाबाद के पुलिस कमीश्नर ओ.पी. सिंह ने बताया,''2018 में भी निकिता के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। बाद में परिवार ने कार्रवाई करने से मना कर दिया था। ये मामला अब क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है, SIT का गठन किया गया है। सारे सबूतों को इकट्ठा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे|




NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि,''हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक लड़की की निर्मम हत्या करने वाले अपराधियों में से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा अपराधी भी जल्द से जल्द गिरफ्तार हो इसलिए मैं हरियाणा पुलिस DGP को लिख रही हूं। NCW इस पर सु-मोटो लेगा|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।