गोंडा: बलिया में पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर देने के बाद UP मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने पत्रकार के परिजनों से मिले और उसके बाद जिला अस्पताल का दौरा किया।उन्होंने कहा,"हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं।मैं CM से अनुरोध करूंगा कि वे मुआवजा बढ़ाएं और उनकी पत्नी को नौकरी दें"
बलिया में कल रात हुई पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर बलिया एएसपी संजय यादव ने कहा,'मामला दर्ज किया गया है, इसमें 10 नामजद अभियुक्त हैं, पुलिस ने दबिश देकर इनमें से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं|पत्रकार की हत्या मामले के सिलसिले में एक पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार रात एक निजी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते के बाद पहुंचे एसपी देवेंद्र नाथ, समेत कई अधिकारी तहकीकात में रात भर जुटे रहे।इस मामले में अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक पत्रकार के परिजन को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
सीएम कार्यालय ने मंगलवार को बताया,''मुख्यमंत्री ने जनपद बलिया में हुई रतन सिंह जी की हत्या का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना की है।मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि तत्काल दिए जाने तथा अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
बलिया पुलिस अधीक्षक के पीआरओ विवेक पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि कई अन्य की तालाश जारी है। सोमवार रात एसपी देवेंद्र नाथ ने कहा था,''सोमवार रात जिले के फेफना गांव में ग्राम प्रधान के आवास पर पुराने विवाद के चलते पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जिस पर पत्रकार रतन सिंह के पिता विनोद सिंह ने कहा था,' कोई विवाद नहीं था। ससमोली पुलिस प्रभारी द्वारा बलिया पुलिस में उच्च-अप को एक झूठी रिपोर्ट दी गई है। मेरे बेटे को झूठे बहाने से बुलाया गया था। जिस स्थान पर हत्या हुई, वह पुलिस स्टेशन से मुश्किल से 20 कदम दूर है|