मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बलिया: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का बड़ा दावा, गौमूत्र पीने से नहीं होगा कोरोना, लोगों को ठंडे पानी के साथ गोमूत्र पीने की दी सलाह

बलिया: यूपी के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि गोमूत्र पीने से वह कोरोनावायरस से सुरक्षि‍त हैं| बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि गोमूत्र पीने से उन्हें कोरोनावायरस…

बलिया: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का बड़ा दावा, गौमूत्र पीने से नहीं होगा कोरोना, लोगों को ठंडे पानी के साथ गोमूत्र पीने की दी सलाह
बलिया: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का बड़ा दावा, गौमूत्र पीने से नहीं होगा कोरोना, लोगों को ठंडे पानी के साथ गोमूत्र पीने की दी सलाह | फ़ोटो: TVL News

बलिया:  यूपी के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि गोमूत्र पीने से वह कोरोनावायरस से सुरक्षि‍त हैं| बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि गोमूत्र पीने से उन्हें कोरोनावायरस से सुरक्षा मिली है। उन्होंने लोगों को एक गिलास ठंडे पानी के साथ गोमूत्र पीने की भी सलाह दी|



अक्‍सर विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले बीजेपी विधायक का यह वीडियो सामने आया है| इस वीडियो में यूपी के बलिया में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि गोमूत्र पीने से उन्हें कोरोनावायरस से सुरक्षा मिली है | उन्होंने लोगों को ‘एक गिलास ठंडे पानी के साथ गोमूत्र पीने’ की भी सलाह दी है|




वीडियो में सुरेंद्र सिंह ने दिखाते हुए बताया है कि वास्तव में गोमूत्र कैसे लिया जाना चाहिए| उन्होंने कहा कि कोविड -19 के प्रसार को ‘गौमूत्र’ के उपयोग से नियंत्रित किया जा सकता है|




बीजेपी विधायक ने यह भी दावा किया कि लोगों के लिए दिन में 18 घंटे काम करने के बावजूद उनकी अच्छी सेहत का राज गोमूत्र है| वीडियो में उन्होंने बताया कि सुबह खाली पेट गोमूत्र का सेवन करना चाहिए| उन्होंने कहा कि इसके दो से तीन ढक्‍कन ??ो एक गिलास पानी में मिलाया जाना चाहिए और इसे पी जाना चाहिए|




 विधायक कहते हैं- 'बेरिया विधानसभा की पूरी जनता से फिर से एक अपील करना चाहता हूं। ये पतंजलि का गोधन अर्क है। मैं सुबह रोज खाली पेट पांच ढक्कन ठंडे पानी में मिलाकर गौमूत्र पीता हूं। इसके वैज्ञानिक तत्व क्या हैं, ये मुझे नहीं पता। लेकिन यही सेवन करके लगातार 18 घंटे मैं आप सब के बीच रहता हूं और कोविड से भी बचा हुए हूं। मैं ये दिखाना चाहता हूं कि मैं भी पीता हूं।' इस वीडियो में आगे वे कहते हैं- 'मुझे पूरा विश्वास हो गया है सिर्फ गाय के गोमूत्र या गोधन अर्क का सेवन करके कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।'


भले विज्ञान इसे स्वीकार करे या नहीं। इतना वैज्ञानिक विकास के बावजूद पूरी दुनिया में लोग महामारी के शिकार हो रहे हैं। सब फेल हो चुका है, ऐसे में इंसान को भगवान का भरोसा लेकर अपने पुरखों की परंपरा को स्वीकार करना चाहिए। 50 रुपए की एक बोतल मिलती है, आराम से आप 10 दिन तक सेवन कर सकते हैं। अगर आपके पास इतना भी नहीं है तो किसी भी गाय का गौमूत्र का नियमित सेवन कीजिए। मैं अपना निजी अनुभव आपके सामने रख रहा हूं।




'''Note: There is no authoritative scientific basis for this claim. For COVID treatment please follow health protocols as laid out by your doctor and guidelines issued by nodal health authorities'''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।