मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कुछ भी हो जाए..नहीं लगवाएगा वैक्सीन ...नाविक ने टीका लगाने आए स्वास्थ्यकर्मी को उठाकर पटका, की हाथापाई; गिरफ़्तार

बलिया: देशभर में वैक्सीनेशन शुरू हुए एक साल हो गया, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग है, जो कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी दहशत में है और जब टीकाकरण की बात आती है तो भाग खड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उ…

कुछ भी हो जाए..नहीं लगवाएगा वैक्सीन ...नाविक ने टीका लगाने आए स्वास्थ्यकर्मी को उठाकर पटका, की हाथापाई; गिरफ़्तार
कुछ भी हो जाए..नहीं लगवाएगा वैक्सीन ...नाविक ने टीका लगाने आए स्वास्थ्यकर्मी को उठाकर पटका, की हाथापाई; गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

बलिया: देशभर में वैक्सीनेशन शुरू हुए एक साल हो गया, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग है, जो कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी दहशत में है और जब टीकाकरण की बात आती है तो भाग खड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आया है, वैक्सीनेशन को गए स्वास्थ्यकर्मी को जमीन में उठाकर पटक दिया।



बलिया में एक नाविक कोविड वैक्सीन की डोज़ नहीं लगाने की जिद करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान व्यक्ति ने वैक्सीन लगाने आई टीम के एक सदस्य के साथ हाथापाई भी की। हालांकि व्यक्ति बाद में वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हो गया। 



बलिया ASP के विजय त्रिपाठी ने बताया,''कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वैक्सीन लगाने वाली टीम के साथ एक व्यक्ति ने अभद्रता की थी। उस व्यक्ति को ट्रेस कर गिरफ़्तार कर लिया गया है|



 मामला सरयू नदी के के किनारे भच्चर कटहा ग्राम पंचायत का है। यहां वैक्सीनेशन करने गए ब्लॉककर्मी राजकुमार से नाविक विनोद यादव भिड़ गया। कहासुनी के बाद उसने स्वास्थ्य कर्मी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। उसका मास्क फेंक दिया और उससे हाथापाई करने लगा। दूसरे स्वास्थ्यकर्मी ने बीच बचाव किया तो वह भागने लगा। स्वास्थ्यकर्मी उसके पीछे-पीछे भागे।



वीडियो में नजर आ रहा है कि स्वास्थ्य कर्मी कह रहे हैं कि वैक्सीन तो लगवानी पड़ेगी। फ्री में लग रही है। लेकिन युवक तैयार नहीं हुआ। वह कह रहा है कि वैक्सीन नहीं लगवाएगा, चाहें कुछ भी हो जाए। घंटों के हंगामे के बाद भी व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवाता है। हालांकि, उसे समझा-बुझाकर शांत किया गया। व्यक्ति बाद में वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हो गया। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।