वैक्सीन का डर: बलिया में वैक्सीन लगाने आई स्वास्थ्य टीम तो पेड़ पर चढ़ गया शख़्स, प्रशासन ने पेड़ से उतारवाकर लगवाई डोज़
बलिया: यूपी के बलिया में कोविड वैक्सीनशन के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बलिया में एक व्यक्ति कोविड वैक्सीन की डोज़ नहीं लेने की जिद कर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद प्रशासन के लोगों ने व्यक्त…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
वैक्सीन का डर: बलिया में वैक्सीन लगाने आई स्वास्थ्य टीम तो पेड़ पर चढ़ गया शख़्स, प्रशासन ने पेड़ से उतारवाकर लगवाई डोज़ | फ़ोटो: TVL News
बलिया: यूपी के बलिया में कोविड वैक्सीनशन के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बलिया में एक व्यक्ति कोविड वैक्सीन की डोज़ नहीं लेने की जिद कर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद प्रशासन के लोगों ने व्यक्ति को पेड़ से नीचे उतारकर उसे कोविड वैक्सीन की डोज़ लगाई।
वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वैक्सीन से बचने के लिए युवक पेड़ पर ही चड़ गया| वायरल वीडियो में कोविड वैक्सीनेशन टीम के सामने ही वैक्सीन नहीं लगवाने के लिए ये व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा दिखाई दे रहा है जिसे वैक्सीन टीम समझाकर पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास कर रही है|
वह व्यक्ति पेड़ से नीचे नहीं उतर रहा है| इसके बाद प्रशासन के लोगों ने व्यक्ति को पेड़ से नीचे उतारकर उसे कोविड वैक्सीन की डोज़ लगाई। टीम के नेतृत्वकर्ता अतुल कुमार दुबे सहित अन्य सदस्यों ने काफी समझाने के बाद उक्त व्???क्ति ने सबसे अन्त में टीका लगवाया|
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पेड़ पर चढ़ा है.. नीचे कोविड वैक्सीनेशन टीम वैक्सीन लगाने के लिए उसका इंतजार कर रही है| शख्स पेड़ पर चढ़कर बार बार कह रहा है कि वैक्सीन नहीं लगानी है| स्वास्थ्य कर्मी टीम व्यक्ति से न लगाने की वजह पूछ रहे हैं| शख्स कहता है कि लगवाने का मन नहीं है| वह कहता है कि वैक्सीन से डर लगता है| कुछ देर बाद वैक्सीन टीम समझाकर पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास करती है| वह व्यक्ति पेड़ से नीचे उतर जाता है और काफी समझाने के बाद वह वैक्सीन लगवा लेता है| व्यक्ति ,विकास खंड रेवती के ग्राम पंचायत हंड़िहा कला का है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।