मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP: बलिया में दिल दहला देने वाली वारदात, बदमाशों ने घेरकर पत्रकार को गोलियों से भूना

गोंडा: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है| बलिया जिले में दिल दहला देने वाली वारदात| बलिया में पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या। फेफना थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घेरकर टीवी पत्रकार रतन…

UP: बलिया में दिल दहला देने वाली वारदात, बदमाशों ने घेरकर पत्रकार को गोलियों से भूना
UP: बलिया में दिल दहला देने वाली वारदात, बदमाशों ने घेरकर पत्रकार को गोलियों से भूना | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है| बलिया जिले में दिल दहला देने वाली वारदात| बलिया में पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या। फेफना थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घेरकर टीवी पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी| 'आज रात जिले के फेफना गांव में एक पत्रकार रतन सिंह (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।




बलिया पुलिस ने कहा प्रकरण संज्ञान में है, मौके पर उच्च अधिकारीगण मौजूद हैं| वैधानिक कार्यवाही की जा रही है| सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सदर चंद्रकेश सिंह, फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय मौके पर पहुंच गए।अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया, ‘‘सिंह की सोमवार रात्रि फेफना गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई| घटना के समय वह फेफना गांव की तरफ से घर की ओर जा रहे थे|




एसपी देवेंद्र नाथ ने कहा,''आज रात जिले के फेफना गांव में ग्राम प्रधान के आवास पर पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उनका कुछ पुराना विवाद था। जांच जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"




बलिया में टीवी पत्रकार रत्न सिंह की अपराधियों द्वारा हत्या अत्यंत दुखद एवं भाजपा सरकार में जंगलराज का दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना एवं मृतक की आत्मा को शांति दे भगवान: समाजवादी पार्टी




कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने कहा,''पत्रकारों की हत्या वाली लिस्ट में एक और पीड़ादायक नाम बलिया के पत्रकार रतन सिंह की दौड़ाकर गोली मार हत्या के बाद जुड़ गया। उप्र में जंगलराज चरम पर है। मीडिया वाले मित्रों अपने बंधुओं की हत्या पर जागो, मालिकों के चक्कर छोड़ो सच दिखाओ, देश को उप्र के जंगलराज से अवगत कराओ..




टीवी चैनल पत्रकार रतन सिंह की हत्या बदमाशों द्वारा गोली मारकर कर देने की खबर अत्यंत दुःखद है। इस दुःख की घंडी में मेरी पूरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ है। भाजपा राज में पूरे प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है, अपराध चरम पर है सरकार कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में नाकाम: कांग्रेस नेता केशव चंद यादव










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।