मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली में हम अब मेट्रो खोलना चाहते हैं, केजरीवाल सरकार ने मेट्रो शुरू करने के लिए केंद्र से की गुजारिश

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार चाहती है कि अब दिल्ली में मेट्रो शुरू कर दी जाए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली में फिलहाल मेट्रो की सेवाएं बंद है। हालांकि दिल्ली सरकार मेट्रो को अब और बंद नहीं रखना च…

दिल्ली में हम अब मेट्रो खोलना चाहते हैं, केजरीवाल सरकार ने मेट्रो शुरू करने के लिए केंद्र से की गुजारिश
दिल्ली में हम अब मेट्रो खोलना चाहते हैं, केजरीवाल सरकार ने मेट्रो शुरू करने के लिए केंद्र से की गुजारिश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार चाहती है कि अब दिल्ली में मेट्रो शुरू कर दी जाए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली में फिलहाल मेट्रो की सेवाएं बंद है। हालांकि दिल्ली सरकार मेट्रो को अब और बंद नहीं रखना चाहती। केजरीवाल सरकार ने मेट्रो शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से गुजारिश की है|मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में हम अब मेट्रो खोलना चाहते हैं। बाकी राज्य में मेट्रो नहीं खोलना चाहते हैं, न खोलिए, लेकिन दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो को चलने की अनुमति दी जाए। चाहे ट्रायल के आधार पर ही अभी अनुमति दी जाए।




केजरीवाल ने कहा,''इस समय ट्रांसपोर्ट की बहुत ज्यादा समस्या हो रही है। मैंने केंद्र सरकार से प्रार्थना की है। दिल्ली में अब कोरोना की स्थिति ठीक हो रही है। दिल्ली में हम मेट्रो खोलना चाहते हैं। दिल्ली में ट्रायल बेसिस पर मेट्रो चलने की इजाज़त अब मिलनी चाहिए| 




दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, पिछले हफ्ते मैंने इंडस्ट्री एसोसिएशन मे साथ बैठक की थी। मुझे बहुत से अच्छे सुझाव मिले हैं, जिनपर मैं काम कर रहा हूं। आने वाले दिनों में इंडस्ट्री के क्षेत्र में कुछ बड़े अनाउंसमेंट होंगे| दिल्ली में मेट्रो खोलने को लेकर हमने केंद्र सरकार से बात की है।  हमें उम्मीद है केंद्र सरकार जल्द से जल्द इस पर फ़ैसला लेगी।




मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डि???िटल संवाद के माध्यम से आज दिल्ली के व्यापारियों से बात की। दिल्ली में व्यापार को बढ़ाने के लिए उनके सुझाव और समाधान पर चर्चा की। कोरोना लॉकडाउन के बाद अब हमें मिलकर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाना है।अब दिल्ली में साप्ताहिक बाजार और होटल खोल दिए गए हैं। दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीजल के दाम 8 रूपए कम किए है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।