मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बलिया में खून से लथपथ सड़क किनारे बेहोश मिली किशोरी: रेप की आशंका, कल शाम मेला देखने गई थी, दो युवक गिरफ्तार; पीड़िता वाराणसी रेफर

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली, जिसकी हाथ की नस कटी हुई थी। लड़की शुक्रवार की शाम (14 अक्तूबर 2022 को) घर से मेला देखने…

बलिया में खून से लथपथ सड़क किनारे बेहोश मिली किशोरी: रेप की आशंका, कल शाम मेला देखने गई थी, दो युवक गिरफ्तार; पीड़िता वाराणसी रेफर
बलिया में खून से लथपथ सड़क किनारे बेहोश मिली किशोरी: रेप की आशंका, कल शाम मेला देखने गई थी, दो युवक गिरफ्तार; पीड़िता वाराणसी रेफर | फ़ोटो: TVL News

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली, जिसकी हाथ की नस कटी हुई थी। लड़की शुक्रवार की शाम (14 अक्तूबर 2022 को) घर से मेला देखने गई थी|  आज शनिवार की सुबह किशोरी बेहोशी की हालत में  सिकरहटा गांव के पास (नगरा थाना क्षेत्र में) सड़क किनारे मिली।   शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लड़की को बेहोशी की हालत में देखा जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया|



जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर वाराणसी रेफर कर दिया। युवती की हालत गम्भीर बताई जा रही है| किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है|



 नगरा थानाक्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी अपनी सहेली के साथ गांव में मेला देखने गई थी। दरअसल, रावण वध के उपलक्ष्य में ताड़ीबड़ागांव में मेला का आयोजन होता है। शुक्रवार को किशोरी अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई थी। जब वह देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन वह नहीं मिली|



 शनिवार की सुबह खून से लथपथ किशोरी बेहोशी की हालत में सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मिली,  किशोरी के हाथ की नस भी कटी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर वाराणसी रेफर कर दिया |



थानाध्यक्ष नगरा द्वारा अवगत कराया गया कि लड़की अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई थी, लड़की को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया जा रहा है जिसको डॉक्टरों द्वारा अब वाराणसी रेफर कर दिया गया है, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म जैसी कोई भी बात अभी तक डॉक्टर व परिवारजनों द्वारा नही बताई गयी है। व अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



बलिया के पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने बताया, "थाना क्षेत्र नगरा में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली है जिसकी हाथ की नस कटी हुई है। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता कल शाम को अपनी सहेली के साथ एक मेले में गई थी। मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।