मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट, स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी पत्र पुलिस को मिला। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से उत्तराखंड में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को एक धमकी…

हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट, स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट, स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा | फ़ोटो: TVL News

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी पत्र पुलिस को मिला। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से उत्तराखंड में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र मिला है| पत्र में हरिद्वार, देहरादून समेत कई रेलवे स्टेशन और धामों बम से उड़ाने की धमकी दी गई है |


यह धमकी भरा पत्र JeM आतंकी संगठन के एरिया कमांडर के हवाले से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिला है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैैं। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



पुलिस के मुताबिक, बीते 10 अक्तूबर 2022 को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक  के नाम से साधारण डाक से कार्यालय में पत्र आया। पत्र में हरिद्वार रेलवे स्टेशन , देहरादून, लक्सर, रुड़की, काठगोदाम, नजीबाबाद, शाहगंज  सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। लेटर भेजने वाले ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है|



इस पत्र में 25 अक्टूबर को हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, नजीमाबाद, काठगोदाम, काशीपुर समेत उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है| जबकि 27 अक्तूबर को हर की पौड़ी, भारत माता मंदिर, चंडी देवी, मंसा देवी मंदिर, केदारनाथ मंदिर, बदरीनाथ मंदिर, यमनोत्री और गंगोत्री को उड़ाने की धमकी दी गई है|



 SP (GRP) अरुणा भारती ने बताया, "पत्र में कई स्टेशनों और धामों को बम से उड़ाने की बात हुई है। हमने इसको गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज़ किया है। हमने ATS, BDS और अपने स्टाफ की टीमों को तैनात किया है।"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।