मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़: मंत्री अनिला भेंडिया ने डौण्डी तहसील के हाथी प्रभावित क्षेत्र के 223 हितग्राहियों को वितरित किए चेक

रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डी तहसील के ग्राम खुर्सीटिकुर में आयोजित कार्यक्रम में हाथी प्रभावित क्षेत्र के 223 हितग्र…

छत्तीसगढ़: मंत्री अनिला भेंडिया ने डौण्डी तहसील के हाथी प्रभावित क्षेत्र के 223 हितग्राहियों को वितरित किए चेक
छत्तीसगढ़: मंत्री अनिला भेंडिया ने डौण्डी तहसील के हाथी प्रभावित क्षेत्र के 223 हितग्राहियों को वितरित किए चेक | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डी तहसील के ग्राम खुर्सीटिकुर में आयोजित कार्यक्रम में हाथी प्रभावित क्षेत्र के 223 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरण किया। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राशि का उपयोग अच्छे कार्यों के लिए करें। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने दो हितग्राहियों को जच्चा-बच्चा किट भी प्रदान किया। 




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भेंड़िया ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता का संग्रहण पारिश्रमिक दर वर्ष 2018 में पच्चीस सौ रूपए प्रति मानक बोरा था, जिसे बढ़ाकर चार हजार रूपए किया गया है, इसका लाभ तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिल रहा है। 




उन्होंने कहा कि 52 प्रकार के लघु वनोपज का क्रय सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष श्री पुनीत सेन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती करिश्मा सलामे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री पीयूष सोनी और विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणजन मौजूद थे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।