मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महिलाओं के अधिकारों की रक्षाए उनकी शिक्षाए सेहत, स्वावलम्बन और आत्मसम्मान ???र चर्चा’: CM ने कोविड 19 टीकाकरण में किया सहयोग का आव्हान

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की आज प्रसारित रेडियावार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी नारी शक्ति को समर्पित रही। लोकवाणी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माताओं - बहनों और बेटियों के साथ बातचीत की जिसम…

महिलाओं के अधिकारों की रक्षाए उनकी शिक्षाए सेहत, स्वावलम्बन और आत्मसम्मान ???र चर्चा’: CM ने कोविड 19 टीकाकरण में किया सहयोग का आव्हान
महिलाओं के अधिकारों की रक्षाए उनकी शिक्षाए सेहत, स्वावलम्बन और आत्मसम्मान ???र चर्चा’: CM ने कोविड 19 टीकाकरण में किया सहयोग का आव्हान | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की आज प्रसारित रेडियावार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी नारी शक्ति को समर्पित रही। लोकवाणी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माताओं - बहनों और बेटियों के साथ बातचीत की जिसमें उन्होंने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों की रक्षाए उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन और आत्म सम्मान के लिए किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।



कोरिया जिले के सभी विकासखण्डों में महिलाएं ने खासे उत्साह के साथ आज के लोकवाणी कार्यक्रम को सुना और शासन द्वारा उनके हित मे संचालित योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एस0एल0आर0एम सेंटर में काम करने वाली महिलाओं ने एक साथ लोकवाणी का श्रवण किया। जनपद पंचायत कार्यालय खड़गवां में भी महिलाओं ने एक साथ लोकवाणी का श्रवण किया। 



सुदूर क्षेत्र जनपद पंचायत भरतपुर में महिलाओं ही नहीं, पुरुषों ने भी लोकवाणी सुनते हुए शासन की प्रशंसा की और कहा कि शासन की योजनाएं महिलाओं को समान हक दिलाने में मददगार है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित समूह एवं क्लस्टर संगठन स्तर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल की नारी शक्ति पर आधारित रेडियो वार्ता को महिलाओं ने सुना और शासन के कल्याणकारी योजनाओं से अवगत हुई। इसी तरह जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजनों ने तन्मयता से लोकवाणी कार्यक्रम का श्रवण किया।




मुख्यमंत्री ने रेडियो वार्ता में कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी से छत्तीसगढ़ में छोटी-छोटी योजनाओं, छोटी-छोटी पूंजी और थोड़ी-थोड़ी उद्यमिता को मिलाकर एक नई आर्थिक क्रांति का जन्म होगा और यह आर्थिक क्रांति विकास का एक टिकाऊ मॉडल बनकर पूरी दुनिया में नाम कमाएगा। वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वावलंबन के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं से महिलाएं बड़ी संख्या में स्वावलंबी बन रही हैं। 



ग्राम सुराजी योजना, गोधन न्याय योजनाए लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य पर खरीदी और गौठानों में संचालित योजनाओं को माता-बहनों की भागीदारी से ही सफलता मिल रही है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सफल संचालन के पीछे वास्तव में नारी की शक्ति होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में नारी शक्ति से कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग का आव्हान करते हुए कहा कि टीकाकरण के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार.बार धोने जैसे उपायों का पालन करते रहना होगा।




उन्होंने बताया कि महिलाओं के अधिकार सुरक्षित रहें इसके लिए भर्ती, पदोन्नति, दस्तावेज की छान.बीन के लिए जो समिति बनाई जाएगी उनमें एक महिला प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से रखने का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए आरक्षण की सुविधा सुनिश्चित की गयी है। हर जिले में कन्या महाविद्यालय तथा कन्या छात्रावास खोलने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने बिटिया के विवाह की चिंता दूर की है। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिक, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, संजीवनी एक्सप्रेस 102 महतारी एक्सप्रेस जैसी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।