मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नन्हे बालक की सुंदर मनमोहक कलाकृतियां बड़ी उपलब्धि से कम नहीं: डॉ अविनाश

बलरामपुर: बलरामपुर प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है और ना ही उसकी कोई उम्र होती है| कुछ ऐसी ही प्रतिभा के धनी नन्हे उस्ताद सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 4 के छात्र अस्मिन आशीष पांडे…

नन्हे बालक की सुंदर मनमोहक कलाकृतियां बड़ी उपलब्धि से कम नहीं: डॉ अविनाश
नन्हे बालक की सुंदर मनमोहक कलाकृतियां बड़ी उपलब्धि से कम नहीं: डॉ अविनाश | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: बलरामपुर प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है और ना ही उसकी कोई उम्र होती है| कुछ ऐसी ही प्रतिभा के धनी नन्हे उस्ताद सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 4 के छात्र अस्मिन आशीष पांडे है जो अपनी नो साल की उम्र में अपनी उत्कृष्ट एनिमेशन कलाकृतियों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं| इतना ही नहीं सुंदर मनमोहक आकर्षित कर देने वाले कार्टून आज उनकी पहचान बन गए हैं|



 इस प्रतिभाशाली होनहार छात्र एनिमेशन की दुनिया में तो निरंतर परचम लहराने में जुटे हुए हैं तो वही सबसे कठिन मंत्र शिव तांडव का शुद्ध एवं पूरा उच्चारण कर सुनहरे गीतों के माध्यम से उत्तम प्रस्तुति करके अपनी दूसरी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं|यह प्रतिभाशाली छात्र उत्कृष्ट प्रतिभा के धनी ही नहीं है| बल्कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेते हुए कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी में घर में ही बैठकर लोगों को व्हाट्सएप फेसबुक के माध्यम से महामारी से बचाव के लिए जागरूक करते रहे हैं|




 इतना ही नहीं लोगों को बाहर मास्क लगाकर निकलने एवं हाथों को लगातार साबुन से साफ करते रहने की भी नसीहत देते रहे हैं| जन जागरूकता के साथ-साथ अपनी माता सहायक अध्यापिका मीनाक्षी त्रिपाठी के सहयोग से मास्क भी बना कर लोगों को वितरित किया है और संदेश दिया है कि घर में ही मस्त बना कर उपयोग में लाए तो पैसे के साथ-साथ बीमारी से दूर रहने का भी अवसर मिलेगा|



यह होनहार बालक कम उम्र में ही बहुमुखी प्रतिभा का  धनी  बना हुआ है|इस नन्हे  व्यक्तित्व के उत्कृष्ट  प्रतिभा को देखते हुए हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार एवं युवा समाजसेवी डॉ अविनाश पांडे ने भगवा अंग वस्त्र के साथ उपहार भेंट बेकर बच्चे के हौसले को बुलंद किया है| उन्होंने कहा की नन्हीं उम्र में जब यह बालक ऐसी प्रतिभा का धनी है तो आगे चलकर निश्चय ही देश में अपनी कामयाबी की नई इबारत लिखेगा|




उन्होंने बच्चे के इस प्रतिभा को विकसित करने में उनके पिता शिक्षक आशीष कुमार पांडे एवं माता शिक्षिका मीनाक्षी त्रिपाठी को भी श्रेय देते हुए बधाई दी है| बेटे के इस उपलब्धि पर अस्मिता आशीष पांडे राजीव त्रिपाठी श्वेता पवन पांडे मृणाली पांडे अमरेश कुमार पांडे सृष्टि  अनन्या भूमि  अविका पांडे सहित बाबा अवधेश कुमार पांडे एवं दादी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चे को बधाई दी है|











रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।