बलरामपुर: हाथरस गैंगरेप केस के बाद जनपद बलरामपुर के थाना गैसड़ी में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया है। बलरामपुर के थाना गैंसड़ी में हुई घटना के पीडित परिवार को 6 लाख 18 हजार 750 रुपए की मुआवजा राशि का अनुमति पत्र प्रदान किया गया|मामले में दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आज जेल जेल भेज दिया गया है।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के साथ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने पीड़ित परिवार के घर जाकर सांत्वना दी| परिवार को पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बंध में अवगत करवाया गया।पूरी विवेचना को शीघ्र निस्तारित करवाकर अभियुक्तों को प्रभावी पैरवी के द्वारा सजा दिलवाने का आश्वासन भी दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर देवरंजन वर्मा ने कहा-गैसड़ी थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रकरण में मृतका के भाई की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हाथरस में गैंगरेप मामले को लेकर देशभर में उबाल है, इसी बीच यूपी के बलरामपुर में दलित युवती के साथ हैवानियत बरती गई। 22 साल की दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी कमर और दोनों पैर तोड़ दिए गए। इसके बाद छात्रा को रिक्शे में बिठाकर घर भेज दिया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई| मामला मंगलवार को बलरामपुर के कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र का है| पीड़िता की मां के मुताबिक, दरिदों ने उनकी बेटी की कमर और पैर तोड़ दिए थे और वह खड़ी नहीं हो पा रही थी|
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को करीब दस बजे कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी|तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था|लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में तकरीबन 7:00 बजे लेकर आता है| लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी| उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वालार ड्रिप लगा हुआ था|