मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

वैश्विक महामारी कोरोना में खुद की परवाह किए बगैर दूसरों की सुरक्षा व सेवा में लगे अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान

● वैश्विक महामारी में खुद की परवाह किए बगैर दूसरों की सुरक्षा व सेवा में लगे अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान● यूपी वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने उतरौला एसडीएम, खंड शिक्षा अधिकारी व समाजसेवियों…

वैश्विक महामारी कोरोना में खुद की परवाह किए बगैर दूसरों की सुरक्षा व सेवा में लगे अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान
वैश्विक महामारी कोरोना में खुद की परवाह किए बगैर दूसरों की सुरक्षा व सेवा में लगे अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान | फ़ोटो: TVL News

● वैश्विक महामारी में खुद की परवाह किए बगैर दूसरों की सुरक्षा व सेवा में लगे अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान

● यूपी वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने उतरौला एसडीएम, खंड शिक्षा अधिकारी व समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित




बलरामपुर:सामाजिक कार्य सदैव सम्मान का अवसर देते हैं ऐसा ही उत्कृष्ट कार्य वैश्विक महामारी के दौरान कुछ अधिकारियों कर्मचारियों एवं समाजसेवियों ने किया है, जिनके कार्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ प्रांतीय इकाई ने उन्हें अंग वस्त्र मास्क सैनिटाइजर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है|




 बुधवार को उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष जे एस पी मिश्रा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अशोक बैरागी, जिला संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार डॉ अविनाश पांडे, जिला संयोजक आशीष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष श्रवण शुक्ला उपाध्यक्ष, विजय कुमार पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मौर्या, मदन कुमार ने उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी उतरौला रामप्रसाद, जिला पूर्ति कार्यालय के टेक्निकल इंजीनियर एवं समाजसेवी अवधेश कुमार शुक्ला, यूथ हॉस्टल जिला अध्यक्ष आलोक अग्रवाल को उनके कार्यालय पहुंचकर संघ पदाधिकारियों ने सम्मानित किया है| सभी पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र सैनिटाइजर मास्क एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है




 प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 के दौरान इन अधिकारियों कर्मचारियों ने दूसरों को घर में सुरक्षित रखकर खुद महामारी में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे रहे हैं| प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि इनके समाज सेवा कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे| जिला संरक्षक डॉ अविनाश पांडे ने कहा कि किन परिस्थितियों में इन अधिकारियों कर्मचारियों एवं समाजसेवियों ने जनमानस का निस्वार्थ भाव से सेवा की है वह निश्चय ही ऐतिहासिक रहेगा |




जिला संयोजक आशीष उपाध्याय ने सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें ऐसे ही सदैव अच्छे कार्य करने की अपेक्षा की है जिला अध्यक्ष श्रवण शुक्ला ने कहा कि संघ ने जो सम्मान का निर्णय लिया व सराहनीय है ऐसे लोगों का सम्मान किया जाना नितांत आवश्यक है जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि अब संघ का काम बोलेगा संघ ने जो सामाजिक कार्य किए वह सराहनीय पहल है सम्मान पाकर अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के कार्यों की सराहना करते हुए सदैव अपेक्षित सहयोग देने की बात कही है










रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।