नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज फिर एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 32,695 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 9 लाख और 68 हजार के आंकड़े को पार कर गए।
पिछले 24 घंटों में भारत में 32,695 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं| यह एक दिन में नए COVID-19 मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है| इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 9,68,876 पर पहुंच गया है| पिछले 24 घंटे में 606 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई| अब तक कुल 24,915 लोगों की जान गई है| हालांकि, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6,12,815 हो गई है| यह थोड़ी राहत की बात है|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक,' भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 32,695 नए मामले सामने आए, 606 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,68,876 है जिसमें 3,31,146 सक्रिय मामले, 6,12,815ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 24,915 मौतें शामिल हैं|
COVID-19 मरीज़ो की रिकवरी रेट बढ़कर 63.24% हो गई है। रिकवरी/ डेथ अनुपात अब 96.09% : 3.91% है: भारत सरकार