मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बलरामपुर: रिहाई के बाद ही दबंग रसूखदार ने दिया पत्रकार को जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार

●रिहाई के बाद ही दबंग रसूखदार आरोपी मोहम्मद उस्मान अंसारी ने दिया पत्रकार को जान से मारने की धमकी●पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार●5 दिन बीत ज…

बलरामपुर: रिहाई के बाद ही दबंग रसूखदार ने दिया पत्रकार को जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार
बलरामपुर: रिहाई के बाद ही दबंग रसूखदार ने दिया पत्रकार को जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार | फ़ोटो: TVL News

●रिहाई के बाद ही दबंग रसूखदार आरोपी मोहम्मद उस्मान अंसारी ने दिया पत्रकार को जान से मारने की धमकी

●पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

●5 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाई कोई संतोषजनक कार्यवाही


बलरामपुर: ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार का नारा तो भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के द्वारा खुले मंच से जोरों से लगाया जा रहा है। लेकिन धरातल पर सब शून्य है। योगीराज में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला यूपी के जनपद बलरामपुर का है आपको बतातें चले की खबर विकासखंड के ग्राम शेखरपुर में विगत दिनों पत्रकार बृजेश कुमार उपाध्याय पर जानलेवा हमला प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उस्मान अंसारी के द्वारा किया गया ।



इस मामले में प्रधान पति मोहम्मद उस्मान अंसारी सहित कई लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत देहात कोतवाली बलरामपुर में किया गया और प्रधान पति को पुलिस द्वारा जेल भी भेजा गया। लेकिन जेल से रिहाई के बाद दबंग प्रधान पति अपने काफिले के साथ 15 से 20 बाइक तथा चार पहिया वाहन से दबंग प्रधान प्रतिनिधि ने पीड़ित पत्रकार के आवास के सामने पहुंच कर जिंदाबाद, मुर्दाबाद के नारे लगाए वहीं पीड़ित पत्रकार ने बताया कि इस पर सुबह मेरे द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार भी लगाई गई थी। लेकिन आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो पाई|




आपको बतातें चले जानलेवा हमले के कुछ आरोपियों को जेल भेजा गया देहात कोतवाली पुलिस के द्वारा तो कुछ आज भी देहात कोतवाली पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं और पीड़ित पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आखिर जब योगीराज में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाला पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी क्या पीड़ित पत्रकार को शासन प्रशासन दिला पाएगा न्याय या ये कहें की पीड़ित पत्रकार कोर्ट व कचहरी के चक्कर लगाने को रहेगा मजबूर और मौज करते रहेंगे दबंग रसूखदार आरोपी??




वहीं जब प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली से दूरभाष पर संर्पक किया गया उपरोक्त मामले को लेकर तो उनके द्वारा बताया गया की मुकदमा अभी पंजीकृत नहीं किया गया है और फोन काट दिया गया अब ऐसे में सवाल यह उठता है की आखिर पांच दिन बीत जाने के बाद भी आखिर देहात कोतवाली में क्यों नहीं दर्ज किया गया दबंग वा रसूखदार प्रधान पति के विरुद्ध मुकदमा??







रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।