● जिला पंचायत सदस्य के आगुवाई में बिजली समस्या को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन
● उतरौला बिजली विभाग के एसडीओ व जेई मस्त जनता त्रस्त
बलरामपुर: योगी सरकार के आदेशों को पलीता लगा रहे है उन्हीं के आधिकारी व कर्मचारी विद्युत उप केंद्र उतरौला ग्रामीण के एसडीओ व जेई की उदासीनता के कारण गांव की बिजली हमेशा गायब रहती है,उतरौला में बिजली समस्या को ग्रामीणों ने विद्युत उप केंद्र उतरौला पर किया धरना प्रदर्शन|
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया और जब उनके गांवों में कोई बिजली समस्या होती हैं तो बिजली कर्मचारी पैसा मागते है अगर पैसा नहीं देगे तो आप का समस्या का निस्तारण नहीं किया जाएग| तीन दिन बीत गई लेकिन रमवापुर खुर्द, पनवापुर, रजवापुर, बभन पुरवा, अल्लीपुर, तकिया ,महुआ,आदि दर्जनों गांव का विद्युत सेवा बाधित रहा जिससे गांव में बिजली नहीं आई है|
वही ग्रामीणों ने कहा कि अगर हमारे समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो 1 हफ्ते के बाद हम लोग चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी,ग्रामीणों ने विद्युत संबंधित समस्या को लेकर उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ को ज्ञापन दिया और समस्या को हल कराने का निवेदन किया,वही जब इस संबंध में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है जांच करवा कर एसडीओ व जेई तथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य चन्द्र प्रकाश पांडे,प्रधान विश्वनाथ पांडे, अविनाश चंद्र पांडे,विनय कुमार पांडे, अशोक पांडे ,राकेश पाठक, सुनील जायसवाल, बेचन, कादिर, निरहू आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी