मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बलरामपुर: ISIS ऑपरेटिव यूसुफ के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और दो सुसाइड जैकेट बरामद, ISIS से जुड़े कुछ दस्तावेज और झंडा भी मिला

बलरामपुर:दिल्ली से गिरफ्तार किए गए ISIS के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ अब्दुल यूसुफ उर्फ अबू यूसुफ की निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का…

बलरामपुर: ISIS ऑपरेटिव यूसुफ के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और दो सुसाइड जैकेट बरामद, ISIS से जुड़े कुछ दस्तावेज और झंडा भी मिला
बलरामपुर: ISIS ऑपरेटिव यूसुफ के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और दो सुसाइड जैकेट बरामद, ISIS से जुड़े कुछ दस्तावेज और झंडा भी मिला | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर:दिल्ली से गिरफ्तार किए गए ISIS के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ अब्दुल यूसुफ उर्फ अबू यूसुफ की निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान बरामद किया है|कल दिल्ली में गिरफ्तार किए गए ISIS ऑपरेटिव उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी के घर से तफ्तीश के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और कथित तौर पर फिदायीन हमले के लिए तैयार किया गया जैकेट बरामद|





कोतवाली उतरौला के बढ़िया भैसाही गांव निवासी युसूफ के घर से दो सुसाइड जैकेट और एक सुसाइड बेल्ट भी बरामद की गई है, जिसे पहनकर वह फियादीन हमला करने की फिराक में था| जांच टीम को आईएसआईएस से जुड़े कुछ दस्तावेज और झंडा भी मिला है| मुस्तकीम से पूछताछ जारी है|




दिल्ली स्पेशल सेल के DCP प्रमोद कुशवाहा ने बताया,''इसके (अबू यूसुफ) गांव में की गई रेड में 2 विस्फोटक जैकेट, 3 किलो की विस्फोटक बैल्ट, 9 किलो रॉ विस्फोटक, बॉल बीयरिंग्स, 7 सिलेंडर की शेप के बक्से, टाइमर, 4 बैट्री, ISIS का झंडा, एक बोर्ड भी मिला जिस पर ये एयरगन से टारगेट प्रैक्टिस करता था|




 दिल्ली में गिरफ्तार ISIS ऑपरेटिव की पत्नी ने कहा कि,लगभग दो साल से थोड़ा-थोड़ा कर के सामान (बारूद) लाते थे और एक खाली बक्से में रखते थे। मैं नहीं जानती कि इसकी ट्रेनिंग उन्होंने मोबाइल से ली या किसी और से और वो ये किसके लिए कर रहे थे। उनको बाबरी मस्जिद से कोई लगाव नहीं था|वो मेरे ऊपर सख्ती कर रहे थे कि किसी को मत बताना। मुझे बहुत अफसोस है। मेरे चार बच्चे हैं, मैं बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी। इस बार उनकी गलती को माफ कर दिया जाए|





दिल्ली में IED के साथ गिरफ्तार ISIS ऑपरेटिव अबु युसुफ का भाई आक़िब ने कहा कि,''मुझे ISIS के झंडे की पहचान नहीं है पर रात को झंडा देखा। काले रंग के झंडे पर सफेद रंग से अरबी में 'अल्लाह हू अकबर ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुन रसूलुल्लाह' लिखा था। वो सऊदी और अन्य जगहों पर रहे थे|





अबु युसुफ के पिता ने कहा कि,अबु युसुफ की रीढ़ की हड्डी खिसकी हुई है जिसका 2साल से लखनऊ में इलाज चल रहा है। वो शुक्रवार को लखनऊ अपने मामा के बेटे की किडनी के इलाज के लिए गया था। उसने अपनी बहन को इतलाह किया कि वो उसके घर पर रुकेगा पर वहां पहुंचा नहीं और उसका फोन बंद आने लगा| मैंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। मुझे कुछ पता नहीं था वरना उसको रोकता, घर से निकाल देता। अब तो जो भी करेगी पुलिस करेगी। मैं चाहता हूं कि एक मर्तबा उसे माफी दे दें और वो दोबारा करे तो कुछ भी कर दीजिएगा|





दिल्ली में गिरफ्तार ISIS के आतंकी के घर से मिला बम बनाने का सामान

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में आतंकी अबू यूसुफ के घर से छापेमारी में बारूद भी बरामद किया गया

पुलिस ने बम बनाने मे?? इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक, बाल बेयरिंग और कई चीजें बरामद की है।

पुलिस ने आतंकी के घर से मानव बम जैकेट भी बरामद की, 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।