मुख्य सामग्री पर जाएँ
6 नवंबर 2026

बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत: 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद तोडे़ पैर, मौत, आरोपी भजे गए जेल

बलरामपुर: हाथरस में गैंगरेप मामले को लेकर देशभर में उबाल है, इसी बीच यूपी के बलरामपुर में दलित युवती के साथ हैवानियत बरती गई। 22 साल की दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी कमर और दोनों पैर तोड़ दि…

बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत: 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद तोडे़ पैर, मौत, आरोपी भजे गए जेल
बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत: 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद तोडे़ पैर, मौत, आरोपी भजे गए जेल | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: हाथरस में गैंगरेप मामले को लेकर देशभर में उबाल है, इसी बीच यूपी के बलरामपुर में दलित युवती के साथ हैवानियत बरती गई। 22 साल की दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी कमर और दोनों पैर तोड़ दिए गए। इसके बाद छात्रा को रिक्शे में बिठाकर घर भेज दिया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।




मृतक युवती की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ इंजेक्शन लगाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम देने के बाद उनकी बेटी का कमर और दोनों टांगों को तोड़कर रिक्शे पर बैठाकर घर भेज दिया गया जिसके बाद वो कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। वह सिर्फ इतना कह पाई, 'बहुत दर्द है अब मैं बचूंगी नहीं।'



 गैगरेप के बाद युवती के आंतरिक और बाहरी अंगों में काफी चोटें आई हैं जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शाहिद और साहिल है। दोनों गैंसड़ी के रहने वाले हैं। दोस्ती के बहाने दलित युवती से रेप का आरोप है।




पुलिस अधीक्षक बलरामपुर देवरंजन वर्मा ने कहा-गैसड़ी थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रकरण में मृतका के भाई की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




चिकित्सक ने बताई पूरी बात: बाजार स्थित निजी क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. जियाउर्रहमान ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। डॉ. जियाउर्रहमान ने बताया कि दुकानदार शाहिद का भतीजा साहिल मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे अपने घर इलाज करने के लिए बुलाकर ले गया था। उन्होंने वहां पर पहुंचने पर देखा तो छात्रा सोफा पर लेटी हुई थी। वह पेट दर्द की बात कहकर दवा मांग रही थी। डॉ. जियाउर्रहमान ने बताया कि लेकिन घर में कोई महिला सदस्य नहीं थी इसलिए दवा देने से मना कर बाहर निकल आया। आस-पास वालों को बुलाकर छात्रा के घर वालों को सूचना देने को बता कर वापस क्लीनिक चला आया। उसे कौन कहां ले गया। इसकी कोई जानकारी नहीं है।




छात्रा की मां का आरोप: छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी सुबह विमला विक्रम महाविद्यालय पचपेड़वा में बीकॉम में प्रवेश लेने के लिए घस से मंगलवार सुबह दस बजे गई थी। मां ने बताया कि कॉलेज से लौटने पर उसे बाजार स्थित मकान में ले जाकर दरिंदगी की गई। घर वापस आने पर उसकी हालत ठीक नहीं थी। कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके साथ ही उसके एक हाथ में बीगो भी लगा हुआ था।




घटना बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र की है। युवती के परिजनों के मुताबिक 22 साल की दलित छात्रा 29 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे बीकाॅम में एडमिशन कराने घर से निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। शाम को करीब 5 बजे उसकी खोजबीन शुरू हुई। करीब 7 बजे शाम को पीड़ित युवती एक रिक्शे से बुरी तरह से घायल अवस्था में घर पहुंची। उसकी ये हालत देख घर वालों ने पूछताछ करने की कोशिश की तो वह दर्द से कराहने लगी।




गांव के दो डॉक्टरों को दिखाने के बाद परिजन जिला मुख्यालय पर इलाज करवाने के लिए परिजन उसे लेकर रवाना हुए लेकिन कुछ दूरी पर ही छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब छात्रा घर पहुंची तो कीचड़ से लथपथ थी और उसके हाथ में ग्लूकोज चढ़ाने वाला वीगो लगा था। परिजनों ने जब गांव में पता करने की कोशिश की तो पता चला की गांव के ही एक डॉक्टर को गांव के ही एक लड़के ने एक घर में युवती की इलाज के लिए बुलाया था।




परिजनों ने आरोप लगाया कि जब युवती पचपेड़वा के विमला विक्रम महाविद्यालय में एडमिशन कराकर लौट रही थी तो गांव के ही 5 से 6 लड़कों ने उनका अपहरण कर लिया और गांव के ही एक घर में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जिस रिक्शे पर युवती को घर पहुंचाया गया उसपर खून के धब्बे और रास्ते में उसकी जूती भी पाई गई है।





जघन्य गैंगरेप की शिकार पीड़ित दलित छात्रा मेधावी थी। करीब दो साल वह एक संस्था के जरिए किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए जागरूक करने का काम भी करती थी। घटना के बाद पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस में करीब 6 घंटे तक युवती का पोस्टमार्टम 4 डाक्टरों के पैनल ने किया। बलरामपुर के सीएमओ को भी पोस्टमार्टम हाउस तक आना पड़ा। देर शाम युवती का शव परिजनों को सौंपा गया।





डीएम का बयान:जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि बुधवार की शाम मृतका के भाई की तहरीर पर शाहिद व साहिल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म कर मार डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।