लखनऊ: कल 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिसको लेकर उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।
● कल बलरामपुर जिले के दौरे पर रहेंगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
● पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी
● दोपहर 12:55 पर बलरामपुर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे पीएम मोदी
● दोपहर 1:00 बजे हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे पीएम मोदी
● दोपहर 1:00 बजे से 2:10 तक सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे उद्घाटन
● दोपहर 2:15 पर कार्यक्रम स्थल से बलरामपुर हैलीपेड पहुचेंगे पीएम मोदी
● दोपहर 2:20 पर बलरामपुर हैलीपेड से रवाना होंगे पीएम नरेंद्र मोदी।
सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के निर्माण की कुल लागत 9800 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें से 4600 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान पिछले चार वर्षों में किया गया। परियोजना में पांच नदियों – घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा और रोहिणी को आपस में जोड़ने का भी प्रावधान किया गया है, ताकि क्षेत्र के लिये जल संसाधन का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।
परियोजना से 14 लाख हेक्टेयर से अधिक खेतों की सिंचाई के लिये पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा पूर्वी उत्तरप्रदेश के 6200 से अधिक गांवों के लगभग 29 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। इससे पूर्वी उत्तरप्रदेश के नौ जिलों – बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महाराजगंज को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के किसान, जो परियोजना में अत्यधिक देरी की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान में थे, अब उन्नत सिंचाई क्षमता से उन्हें बहुत फायदा पहुंचेगा। अब वे बड़े पैमाने पर फसल की पैदावार कर सकेंगे और क्षेत्र की कृषि क्षमता को बढ़ाने में समर्थ होंगे
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव