मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सूरत के प्रमुख समूह के 40 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 650 करोड़ रुपये की अनुमानित अघोषित....

नई दिल्‍ली : आयकर विभाग ने 03.12.2021 को आवासीय एवं वाणिज्यिक परिसरों के निर्माण, भूमि संबंधी लेनदेन के साथ-साथ रियल एस्टेट वित्तपोषण के व्यवसाय में लगे सूरत के एक प्रमुख समूह पर तलाशी एवं जब्ती कार्…

सूरत के प्रमुख समूह के 40 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 650 करोड़ रुपये की अनुमानित अघोषित....
सूरत के प्रमुख समूह के 40 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 650 करोड़ रुपये की अनुमानित अघोषित.... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली :  आयकर विभाग ने 03.12.2021 को आवासीय एवं वाणिज्यिक परिसरों के निर्माण, भूमि संबंधी लेनदेन के साथ-साथ रियल एस्टेट वित्तपोषण के व्यवसाय में लगे सूरत के एक प्रमुख समूह पर तलाशी एवं जब्ती कार्रवाई की। इस तलाशी कार्रवाई में सूरत तथा मुंबई के 40 से अधिक परिसरों को शामिल किया गया।


तलाशी कार्रवाई के दौरान, समूह की कंपनियों के मामले में बही-खाते की समानांतर सेट सहित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है।समूह की कुछ कंपनियों के लेन-देन को जटिल कोडके रूप में रखा गया था, किंतु कार्रवाईदस्ते द्वारा सफलतापूर्वक डिकोड किया गया। इन साक्ष्यों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि फ्लैट/भूमि की बिक्री पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकद प्राप्ति की गई, जिसे नियमित बही-खाते में दर्ज नहीं पाया गया। 



हिस्सेदारों द्वारा बेहिसाब नकदी डालने, नकद भुगतान द्वारा फर्जी आवास ऋण की प्रवृष्टितथाबिना विवरण के नकद व्यय आदि के साक्ष्य भी पाए गए हैं। इसके अलावा, बही-खाते की गहन जांच तथा तलाशी कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए साक्ष्यों से अचल संपत्ति में बिना विवरण 200 करोड़ रुपये से अधिक निवेश और 100 करोड़ रुपये से अधिक ऋण वित्तपोषण काप ता चलता है।



तलाशी कार्रवाई में 4 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी तथा 3 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों को जब्त किया गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। तलाशी कार्रवाई से कुल मिलाकर 650 करोड़ रुपये की अनुमानित अघोषित प्राप्तियों और संदिग्ध प्रकृति की प्रविष्टियों का पता चला है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।