मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ISIS आतंकी के घर से मिला भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान, पत्नी बोली-यूसुफ की गलती को माफ करें

बलरामपुर:दिल्ली से गिरफ्तार किए गए ISIS के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ अब्दुल यूसुफ उर्फ अबू यूसुफ की निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का…

ISIS आतंकी के घर से मिला भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान, पत्नी बोली-यूसुफ की गलती को माफ करें
ISIS आतंकी के घर से मिला भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान, पत्नी बोली-यूसुफ की गलती को माफ करें | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर:दिल्ली से गिरफ्तार किए गए ISIS के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ अब्दुल यूसुफ उर्फ अबू यूसुफ की निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान बरामद किया है| युसूफ के घर से दो सुसाइड जैकेट और एक सुसाइड बेल्ट भी बरामद की गई है, जिसे पहनकर वह फियादीन हमला करने की फिराक में था| जांच टीम को आईएसआईएस से जुड़े कुछ दस्तावेज और झंडा भी मिला है|



सुरक्षाबलों ने यूसुफ के आवास पर तलाशी ली| सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आईएसआईएस आतंकी अब्दुल यूसुफ के घर से फिदायीन हमले में इस्तेमाल की जाने वाली आत्मघाती जैकेट और बम बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसके बाद ISIS आतंकी यूसुफ की पत्नी का कहना है कि,''इस बार अबू यूसुफ की गलती को माफ कर दिया जाए| मेरे चार बच्चे हैं, मैं बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी। 




दिल्ली में गिरफ्तार ISIS ऑपरेटिव की पत्नी ने कहा कि,लगभग दो साल से थोड़ा-थोड़ा कर के सामान (बारूद) लाते थे और एक खाली बक्से में रखते थे। मैं नहीं जानती कि इसकी ट्रेनिंग उन्होंने मोबाइल से ली या किसी और से और वो ये किसके लिए कर रहे थे। उनको बाबरी मस्जिद से कोई लगाव नहीं था|वो मेरे ऊपर सख्ती कर रहे थे कि किसी को मत बताना। मुझे बहुत अफसोस है। मेरे चार बच्चे हैं, मैं बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी। इस बार उनकी गलती को माफ कर दिया जाए|



अबु युसुफ के पिता ने कहा कि,अबु युसुफ की रीढ़ की हड्डी खिसकी हुई है जिसका 2साल से लखनऊ में इलाज चल रहा है। वो शुक्रवार को लखनऊ अपने मामा के बेटे की किडनी के इलाज के लिए गया था। उसने अपनी बहन को इतलाह किया कि वो उसके घर पर रुकेगा पर वहां पहुंचा नहीं और उसका फोन बंद आने लगा| मैंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। मुझे कुछ पता नहीं था वरना उसको रोकता, घर से निकाल देता। अब तो जो भी करेगी पुलिस करेगी। मैं चाहता हूं कि एक मर्तबा उसे माफी दे दें और वो दोबारा करे तो कुछ भी कर दीजिएगा|




कल दिल्ली में गिरफ्तार किए गए ISIS ऑपरेटिव उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी के घर से तफ्तीश के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और कथित तौर पर फिदायीन हमले के लिए तैयार किया गया जैकेट बरामद| कोतवाली उतरौला के बढ़िया भैसाही गांव निवासी युसूफ के घर से दो सुसाइड जैकेट और एक सुसाइड बेल्ट भी बरामद की गई है, जिसे पहनकर वह फियादीन हमला करने की फिराक में था| जांच टीम को आईएसआईएस से जुड़े कुछ दस्तावेज और झंडा भी मिला है| मुस्तकीम से पूछताछ जारी है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।