मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बलरामपुर: घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराएगी यूपी वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ जिला इकाई

●प्रबंधक हितों के लिए संघ सदैव तत्पर श्रवण शुक्ला●उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ जिला इकाई की बैठक संपन्न●डिवाइन पब्लिक स्कूल में संघ के विभिन्न समस्याओं पर बनी रणनीतिबलरामपुर: उत्तर प्…

बलरामपुर: घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराएगी यूपी वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ जिला इकाई
बलरामपुर: घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराएगी यूपी वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ जिला इकाई | फ़ोटो: TVL News

●प्रबंधक हितों के लिए संघ सदैव तत्पर श्रवण शुक्ला

●उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ जिला इकाई की बैठक संपन्न

●डिवाइन पब्लिक स्कूल में  संघ के विभिन्न समस्याओं पर बनी रणनीति



बलरामपुर:   उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ जिला इकाई जल्द ही घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराएगी| प्रतियोगिता में सफल बच्चों को संघ की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा, प्रतियोगिता आयोजन को लेकर संघ जिला इकाई की बैठक डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई है|




बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक आशीष उपाध्याय ने कहा की लॉकडाउन में घर बैठे  बच्चे बोर हो रहे हैं उन्हें ज्ञानवर्धक शिक्षा के लिए ऑनलाइन  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करा कर उनके बौद्धिक क्षमता को बढ़ाया जाएगा| जिला संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार डॉ अविनाश पांडेय ने कहा  कि संघ का मुख्य उद्देश्य निजी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ-साथ बच्चों एवं अभिभावकों के बीच की कड़ी का कार्य करना है शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को ज्ञानवर्धक तालीम दिया जाना उनके बौद्धिक विकास को बढ़ाना है संघ ने जो निर्णय लिया है|वह सराहनीय कदम है




जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार शुक्ला ने कहा कि संघ सदैव प्रबंधकों के साथ शिक्षकों के हित के लिए संघर्ष करता रहा है, लॉक डाउन होने के बाद भी संघ शिक्षक हितों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रयासरत रहा है|



 जिला सचिव डॉ आशुतोष प्रसाद शुक्ला ने कहा कि संघ की मजबूती उसके सदस्य होते हैं, आज यह संग ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है| जहां पर यह किसी नाम का मोहताज नहीं है, शंका उद्देश्य बच्चों अभिभावकों के बीच में उत्कृष्ट कार्य को बढ़ावा देना है ताकि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सामाजिक बौद्धिक विकास का स्तर भी बढ़े|  बैठक में सदस्यता अभियान के साथ-साथ संगठन की मजबूती पर भी विशेष जोर दिया गया है|



आईटी सेल प्रभारी सत्यम शुक्ला ने कहा कि संघ ने इस लॉक डाउन में बंद पड़े स्कूलों के प्रबंधक व शिक्षकों के हित में आए दिन संघर्ष कर रहा है जिसका परिणाम यह है कि शिक्षक समस्याओं को लेकर संघ के प्रतिनिधि मंडल को जल्द ही सूबे के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।