बलरामपुर: युवा विकासवादी संघर्ष मंच ने सोमवार को जन समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी के बैठक में होने के कारण मंच ने एएसडीएम को ज्ञापन दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर शिकायत की। इस दौरान शहर में बिजली संकट सहित ग्रामीण क्षेत्रों को आपूर्ति करने वाले केन्द्रों पर भारी बिजली कटौती से मंच पदाधिकारी काफी नाराज थे।
उप अपरजिलाधिकारी ने मंच अध्यक्ष सुनील शुक्ल से बात कर इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया।सोमवार को युवा विकासवादी संघर्ष मंच के कार्यकर्ताओं ने सुबह कलक्ट्रेट में पहुंच कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई तथा लापरवाही का आरोप लगाया, समस्या का निराकरण कराने की जिलाधिकारी से मांग की है,जर्जर तारों का मकड़जाल फैला है।
उन्होंने तुलसीपुर उपकेंद्र, बलरामपुर केंद्र, परसापलईडीह उपकेंद्र , श्रीदत्तगंज केंद्र पर आए दिन समस्या बनी रहती है तथा कई बार लापरवाही के चलते विद्युत कर्मी की भी जान चली जाती है।मंच पदाधिकारियों ने डीएम के न मिलने पर एएसडीएम सदर सुजीत जायसवाल को ज्ञापन दिया।मंच ने कई समस्याएं गिनाईं। एएसडीएम ने समस्याओँ के निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंच अध्यक्ष सुनील शुक्ला, मंच संरक्षक राजा शुक्ला ,मंगलम पांडेय, धनंजय तिवारी , सत्यम , सतीश जायसवाल, विक्की चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी